Ather ने खत्म की ई-स्कूटर ग्राहकों की सबसे बड़ी चिंता, 8 साल तक मिलेगी बैटरी वारंटी; Ola की बढ़ी टेंशन!

Ather Eight70 वारंटी स्कीम के तहत यूजर्स को 8 साल या 80,000 किमी, जो भी पहले हो, तक बैटरी वारंटी मिलेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 नवंबर 2024 21:15 IST
ख़ास बातें
  • Ather ने 450 और Rizta के लिए नई Eight70 वारंटी स्कीम की घोषणा की
  • इसके तहत यूजर्स को 8 साल या 80,000 किमी तक की बैटरी वारंटी मिलेगी
  • नाम में 70 का मतलब 70 प्रतिशत बैटरी हेल्थ है

Photo Credit: Ather Energy

Ather Energy ने अपने Ather 450 और Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लिए एक एक्सटेंडेड बैटरी वारंटी स्कीम की घोषणा की है। Eight70 नाम से पेश की गई वारंटी स्कीम को रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के साथ साझेदारी के तहत लाया गया है, जिसका उद्देश्य लॉन्ग टर्म बैटरी हेल्थ, परफॉर्मेंस और रिप्लेसमेंट कॉस्ट की चिंताओं को खत्म करना है। कंपनी अपने ई-स्कूटर्स के साथ पहले से ही डिफॉल्ट रूप से पांच साल की वारंटी पेश करती है।

Ather Eight70 वारंटी को 3-वर्षीय एड-ऑन के रूप में पेश किया जा रहा है, जो ई-स्कूटर के Pro Pack के साथ मिलने वाली 5-वर्षीय बैटरी के बाद शुरू होगी और इस तरह यूजर को कुल 8-वर्षीय लाभ मिलेंगे। इसकी कीमत GST के साथ 4,999 रुपये होगी। ध्यान रहे कि यह एड-ऑन Pro Pack के साथ ही लिया जा सकता है।
Advertisement

Ather Energy ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया कि उसके Ather 450 और Rizta ई-स्कूटर्स के साथ ग्राहकों के पास अब नई वारंटी स्कीम को चुनने का ऑप्शन होगा। इसके तहत यूजर्स को 8 साल या 80,000 किमी, जो भी पहले हो, तक बैटरी वारंटी मिलेगी। नाम में 70 का मतलब 70 प्रतिशत बैटरी हेल्थ है। इस पैकेज को चुनते समय Ather यह भी आश्वासन देता है कि वह फुल कवरेज अवधि के दौरान कम से कम 70 प्रतिशत बैटरी हेल्थ बनाए रखेगा।

इसके अलावा, बताया गया है कि वारंटी क्लेम के मौद्रिक मूल्य की ऊपरी लिमिट के बिना सभी मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट और बैटरी फेलियर को कवर करेगी। एथर एनर्जी यह भी दावा कर रही है कि बैटरी सेल के डीप डिस्चार्जिंग के कारण क्लेम खारिज नहीं किए जाएंगे, भले ही यूजर स्कूटर को लंबे समय तक बिना चार्ज किए रखें या इनएक्टिव रखे।
Advertisement

बता दें कि Ather 450 की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 1.25 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कीमत में S वेरिएंट आता है, जबकि X वेरिएंट की कीमत 1.54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। वहीं, Ather Rizta की कीमत 1.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ather, Ather Energy, Ather Eight70, Ather Eight70 Warranty
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.