6 हजार किलो वजनी इलेक्ट्रिक कार चलाते नजर आए आनंद महिंद्रा, 'Kalki 2898 AD' मूवी में दिखाई देगी; देखें वीडियो

Kalki 2898 AD नाम के मूवी के ऑफिशियल हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें आनंद महिंद्रा Bujju इलेक्ट्रिक व्हीकल को चला रहे हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 जून 2024 19:45 IST
ख़ास बातें
  • इस वीडियो को खबर लिखते समय तक करीब 3.5 लाख व्यूज मिल चुके थे
  • पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोगों ने Bujji और अपकमिंग मूवी की जमकर तारीफ की
  • इसमें पारदर्शी कॉकपिट है, जिससे यह कुछ-कुछ बैटमोबील की तरह लगती है

Photo Credit: X/ @anandmahindra

महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) अपनी सोशल मीडिया प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। अक्सर वे अपने हैंडल पर लोगों की सराहना करने वाले और नए-नए इनोवेशन की प्रशंसा करते देखे जाते हैं। एक लेटेस्ट पोस्ट में वे एक 6,000 किलोग्राम वजनी इलेक्ट्रिक वाहन चलाते नजर आ रहे हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा 6 हजार किलो वजनी ईवी, जिसे आप जल्द अपकमिंग मूवी 'Kalki 2898 AD' में देखने वाले हैं। इस विशाल इलेक्ट्रिक वाहन का नाम 'बुज्जी' (Bujji) है। इसकी लंबाई 6075 mm और ऊंचाई 2186 mm है। पूरी तरह से इलेक्ट्रिक यह वाहन दो मोटरों से लैस है, जो मिलकर 94 किलोवाट पावर और 9,800 Nm टॉर्क पैदा करती है।

आनंद महिंद्रा ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लोगों को बताया कि उन्होंने 'Kalki 2898 AD' मूवी में जल्द दिखाई देने वाले विशाल Bujju इलेक्ट्रिक व्हीकल की टेस्ट ड्राइव ली। अपने पोस्ट में महिंद्रा ने लिखा, "मिशन था मुंबई पर आक्रमण करना। लेकिन वर्ली में महिंद्रा टावर्स में, बुज्जी अपनी चचेरी बहन - मेरी स्कार्लेट स्कॉर्पियोएन - से मिली और शांति संधि पर बातचीत की।" उन्होंने अपकमिंग मूवी 'Kalki 2898 AD' के लिए डायरेक्टर नाग अश्विन को भी बधाई दी और पोस्ट में आगे लिखा, "एक ऐतिहासिक भारतीय साई-फाई फिल्म बनाने के लिए शाबाश नाग अश्विन... मेरी शुभकामनाएं उन सभी के साथ हैं जो यह बड़ा सपना देखते हैं..."
Advertisement
 

Kalki 2898 AD नाम के मूवी के ऑफिशियल हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें आनंद महिंद्रा Bujju इलेक्ट्रिक व्हीकल को चला रहे हैं। वीडियो में इस व्हीकल के साथ ScorpioN भी दिखाई दे रही है, जो Mahindra की सबसे पॉपुलर SUV में से एक है।

गुरुवार, दोपहर को शेयर किए गए इस वीडियो को खबर लिखते समय तक करीब 3.5 लाख व्यूज मिल चुके थे। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोगों ने Bujji और अपकमिंग मूवी की जमकर तारीफ की है।
Advertisement
 

बुज्जी में पारदर्शी कॉकपिट कैनोपी है, जिसकी वजह से यह थोड़ी बहुत बैटमोबील से मेल खाती है। इसे कोयंबटूर में महिंद्रा की टीम और जयम ऑटोमोटिव्स के बीच सहयोग के जरिए रूपरेखा दी गई थी। व्हीकल लंबाई में 6075 mm, चौड़ाई में 3380 mm और ऊंचाई में 2186 mm है और इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस 180 mm है। इसका वजन 6,000 किलोग्राम है। व्हीकल डुअल मोटर सेटअप से लैस है, जो मिलकर 94 किलोवाट पावर और 9,800 एनएम टॉर्क पैदा करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ananad Mahindra, Bujji EV, Bujji Vehicle, Kalki 2898 AD
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  5. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  3. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  4. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  5. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  9. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  10. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.