• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Kalki 2898 AD Trailer : प्रभास, अमिताभ, दीपिका की फ‍िल्‍म के ट्रेलर ने मचाई सनसनी! 1 दिन में 2.3 करोड़ व्‍यूज

Kalki 2898 AD Trailer : प्रभास, अमिताभ, दीपिका की फ‍िल्‍म के ट्रेलर ने मचाई सनसनी! 1 दिन में 2.3 करोड़ व्‍यूज

Kalki 2898 AD के ट्रेलर ने महज एक दिन में यूट्यूब पर 2.3 करोड़ व्‍यूज का आंकड़ा पार कर लिया है।

Kalki 2898 AD Trailer : प्रभास, अमिताभ, दीपिका की फ‍िल्‍म के ट्रेलर ने मचाई सनसनी! 1 दिन में 2.3 करोड़ व्‍यूज

Photo Credit: @Kalki2898AD

मेकर्स को भरोसा है कि वो इस फ‍िल्‍म के साथ दर्शकों को जोड़ने में कामयाब होंगे।

ख़ास बातें
  • Kalki 2898 AD का हिंदी ट्रेलर यूट्यूब पर छाया
  • अमिताभ बच्‍चन, प्रभास, दीपिका हैं मुख्‍य भूमिकाओं में
  • 27 जून को रिलीज हो रही है फ‍िल्‍म
विज्ञापन
Kalki 2898 AD Trailer : सिनेमाघरों में बीते कुछ हफ्तों से छाई ‘वीरानी' अब खत्‍म होने वाली है! ओटीटी पर जहां पंचायत सीरीज ने धमाल मचाया है, वहीं बड़े पर्दे पर ‘Kalki 2898 AD' कलेक्‍शन का तूफान ला सकती है। एक दिन पहले मेकर्स ने फ‍िल्‍म का ट्रेलर रिलीज कर दिया। फ‍िल्‍म पिछले साल से ही खबरों में है और सिनेमाप्रेमी जानते हैं कि वो पहली बार अमिताभ बच्‍चन, साउथ के सपुरस्‍टार प्रभास और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को एक फ‍िल्‍म में देखेंगे। कमल हासन और दिशा पटानी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

Kalki 2898 AD के ट्रेलर ने महज एक दिन में यूट्यूब पर 2.3 करोड़ व्‍यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। यह नंबर इसलिए भी अहम है क्‍योंकि ये व्‍यूज फ‍िल्‍म के हिंदी ट्रेलर को मिले हैं, जबकि इसे कई और भाषाओं में भी लाया जाएगा। 27 जून को रिलीज हो रही Kalki 2898 AD नाग अश्विन के निर्देशन में तैयार हुई है। 

इंटरनेट पर फ‍िल्‍म का ट्रेलर लोगों का दिल जीत रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स को भरोसा है कि वो इस फ‍िल्‍म के साथ दर्शकों को जोड़ने में कामयाब होंगे। ट्रेलर देखकर इतना तो समझ आता है कि कहानी कलयुग से भी आगे किसी और युग की बात करती है। हालांकि पूरी कहानी और क्‍लाइमैक्‍स को मेकर्स ने अच्‍छे से छुपाया है। 



ट्रेलर में सभी किरदारों को पर्याप्‍त स्‍पेस मिला है। किसी एक ऐक्‍टर का महिमामंडन होता हुआ नहीं दिखता। अमिताभ बच्‍चन और प्रभास दोनों प्रभावी नजर आते हैं। प्रेग्‍नेंट महिला की भूमिका में दीपिका की कोख किस बच्‍चे को पाल रही है, यह भी फ‍िल्‍म का सस्‍पेंस है, क्‍योंकि कई लोग उसकी जान लेना चाहते हैं। 

प्रभास को देखकर लगता है कि वह किसी इंजीनियर की भूमिका में हैं। उनका किरदार ऐसी कार बना सकता है जिसे दिमाग कंट्रोल कर सकता है। अमिताभ बच्‍चन की भूमिका थोड़ी धार्मिक लग रही है। ट्रेलर में काशी का भी जिक्र है। सबसे बड़ा सीक्रेट यह भी बाकी है कि Kalki 2898 AD एक पार्ट में बनी फ‍िल्‍म है या इसके और भी पार्ट आएंगे।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  2. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  3. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  6. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  7. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  8. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »