800 Km रेंज और 266 kmph टॉप स्पीड वाली Ahera इलेक्ट्रिक कार हुई पेश, जानें कब होगी लॉन्च

केबिन के अंदर, कार में एंड-टू-एंड सीमलेस इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंबिएंट लाइटिंग और थ्री-स्पोक स्क्वैरिश स्टीयरिंग व्हील है शामिल है। इसके ओआरवीएम पर कैमरे फिट किए गए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 जून 2023 18:13 IST
ख़ास बातें
  • यह कंपनी के प्रोडक्ट लाइनअप में दूसरा इलेक्ट्रिक वाहन है
  • इससे पहले कंपनी एक इलेक्ट्रिक SUV पेश कर चुकी है
  • दोनों इलेक्ट्रिक कारों का प्रोडक्शन 2026 में शुरू होने की बात कही गई है

Ahera अपनी इलेक्ट्रिक सेडान कार की प्री-बुकिंग अगले साल से शुरू कर सकती है

इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है और टेक्नोलॉजी इस कदर एडवांस हो रही है कि अब ईवी निर्माता हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रहे हैं। इटालियन ईवी स्टार्टअप Aehra भी उनमें से एक हैं, जिसने ने अपनी दूसरे प्रोडक्ट के रूप में एक इलेक्ट्रिक सेडान कार पेश की है, जो सिंगल चार्ज में 800 किलोमीटर की रेंज दे सकती है और करीब 266 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड पर पहुंचने का दमखम रखती है।

Ahera ने अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक सेडान को पेश किया है और साथ ही जानकारी दी है कि EV को अगले साल से प्री-बुकिंग पर लाने की योजना बनाई जा रही है। यह कंपनी के प्रोडक्ट लाइनअप में दूसरा इलेक्ट्रिक वाहन है। दोनों इलेक्ट्रिक मॉडल एक ही प्लेटफॉर्म पर बनाए जाएंगे।

कंपनी का पिछला मॉडल एक इलेक्ट्रिक SUV था। यह मौजूदा मॉडल और अपकमिंग सेडान मॉडल दोनों एक समान पावरट्रेन लेकर आएंगे, जिनकी बदौलत दोनों में 800 Km तक की रेंज मिलने का दावा किया गया है। इनकी टॉप स्पीड भी एक समान करीब 266 किमी प्रति घंटा होने की बात कही गई है।

Ahera ने अभी तक इस दोनों इलेक्ट्रिक कारों के नाम की घोषणा नहीं की है। इसके अलावा नई इलेक्ट्रिक सेडान के सभी स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया गया है। हालांकि, तस्वीरों के जरिए EV के डिजाइन को दिखाया गया है, जो बेहद आकर्षक है। 
Advertisement

EV इटालियन डिजाइन शैली को दर्शाती है, जिसमें कार के चारों तरफ शार्प कट्स और एज देखने को मिलते हैं। ईवी के चारों दरवाजे ऊपर की ओर खुलते हैं। इसमें लो-प्रोफाइल डिजाइन मिलता है, जो यूनिक मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स के साथ मिलकर कार को जबरदस्त स्पोर्टी लुक देता है।
Advertisement

केबिन के अंदर, कार में एंड-टू-एंड सीमलेस इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंबिएंट लाइटिंग और थ्री-स्पोक स्क्वैरिश स्टीयरिंग व्हील है शामिल है। इसके ओआरवीएम पर कैमरे फिट किए गए हैं।

Ahera इन दोनों मॉडल्स का प्रोडक्शन 2026 में शुरू करने की प्लामिंग कर रही है, जबकि पहले बैच के रोलआउट की उम्मीद उसी वर्ष में की जा सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ahera, Ahera Electric SUV, Ahera Electric Sedan, Ahera EV
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.