80 किमी रेंज वाला Acer MUVI 125 4G जल्द होगा लॉन्च, कीमत होगी 99,999 रुपये

Acer MUVI 125 4G इलेक्ट्रिक स्कूटर की कुल रेंज 80 किमी और टॉप स्पीड 75 किमी प्रति घंटा होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2023 17:39 IST
ख़ास बातें
  • Acer MUVI 125 4G की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये हो जाएगी।
  • MUVI 125 4G इलेक्ट्रिक स्कूटर की कुल रेंज 80 किमी होगी।
  • MUVI 125 4G में कस्टमाइजेबल डिजाइन फीचर्स और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी है।

Acer MUVI 125 4G की रेंज 80 किमी है।

Photo Credit: Acer

टेक ब्रांड Acer ने घोषणा की है कि वह भारतीय बाजार में जल्द एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Acer MUVI 125 4G लॉन्च करेगी। स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग भारत में ईवी स्टार्टअप ब्रांड eBikeGo द्वारा की जाएगी जो कि Acer ईवी का ऑफिशियल लाइसेंस होल्डर है। Acer MUVI 125 4G को देश में केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी भी मिलेगी, जिससे यह ग्राहकों के लिए खरीदारी में ज्यादा किफायती होगा। यहां हम आपको Acer MUVI 125 4G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Acer MUVI 125 4G


कीमत की बात की जाए तो Acer MUVI 125 4G की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये होगी। Acer MUVI 125 4G के लिए प्री-बुकिंग जल्द ही लाइव होगी। प्री-बुकिंग और डीलरशिप के लिए आधिकारिक वेबसाइट acerelectric.in पर जा सकते हैं। 


Acer MUVI 125 4G की खासियतें


रेंज की बात की जाए तो MUVI 125 4G इलेक्ट्रिक स्कूटर की कुल रेंज 80 किमी और टॉप स्पीड 75 किमी प्रति घंटा होगी। इसमें एक स्वैपेबल बैटरी पावरट्रेन, एक लाइट चेसिस, 16-इंच के व्हील, कस्टमाइजेबल डिजाइन फीचर्स और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी शामिल है। Acer ने यह भी घोषणा की कि स्कूटर में इजी टू रिप्लेस एक्सेसरीज और लो मेंटेनेंस कॉस्ट होगा, जिससे इसे चलाना ज्यादा किफायती हो जाएगा।

कीमत की घोषणा पर Think eBikeGo प्राइवेट लिमिटेड (Acer के ऑफिशियल लाइसेंसधारी) के सीईओ, डॉ. इरफान खान ने कहा कि "Acer MUVI 125 4G ग्रीन फ्यूचर के लिए हमारे विजन को आगे बढ़ाता है। हमारा मानना ​​है कि यह शहरी राइडर के लिए पसंदीदा विकल्प बनने के लिए तैयार है। MUVI 125 4G भारत में Acer ब्रांड के तहत लॉन्च होने वाला पहला ईवी मॉडल है। आने वाले समय में ई-साइकिल, ई-बाइक, ई-ट्राइक जैसे कई 2 और 3-व्हीलर ईवी पेश करने का प्लान बना रहे हैं।"
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  6. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  2. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  4. आपकी UPI पेमेंट रहेगी बिल्कुल फ्री! P2P ट्रांजैक्शन पर नहीं है कोई चार्ज, सरकार ने किया साफ
  5. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  7. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  8. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  9. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  10. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.