क्‍या है ईरान का 9-Dey एयर डिफेंस सिस्‍टम, इस्राइल-अमेरिका के हथियार होंगे ‘तबाह’

9-Dey Air Defence System : इस सिस्‍टम को सबसे पहले 21 मई 2021 को अनवील किय गया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 अगस्त 2024 17:49 IST
ख़ास बातें
  • ईरान ने लॉन्‍च किया नया एयर डिफेंस सिस्‍टम
  • इस्राइल-अमेरिका के हथियारों से करेगा मुकाबला
  • शॉर्ट रेंज मिसाइलों को तबाह करने की काबिलियत

9-Dey एक शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस मिसाइल सिस्‍टम है। यह कम ऊंचाई पर उड़ने वाले दुश्‍मन के हथियारों से निपटने में मदद करता है।

Photo Credit: armyrecognition

Iran 9-Dey Air Defence System: इस्राइल और ईरान के बीच तनाव चरम पर है। इस्राइल के संभावित हमलों से बचने के लिए अब ईरान भी अपना एयर डिफेंस सिस्‍टम मजबूत कर रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की डिफेंस फोर्सेज ने लेटेस्‍ट जेनरेशन एयर डिफेंस सिस्‍टम को तैनात करने की तैयारी कर ली है। इसमें 9-Dey भी शामिल है, जो सतह से हवा यानी सर्फेस टु एयर मार करने वाली एक नई तरह की मिसाइल है। आज बात करें ईरान के 9-Dey एयर डिफेंस सिस्‍टम के बारे में। 
 

What is 9-Dey Air Defence System

armyrecognition की रिपोर्ट के अनुसार, 9-Dey सतह से हवा में मार करने वाला मिसाइल सिस्‍टम है। इसे खासतौर पर उन क्रूज मिसाइलों, ड्रोन, लड़ाकू जेट, हेलीकॉप्टर और दुश्मन के विमानों से मुकाबले के लिए तैयार किया गया है, जो कम ऊंचाई पर उड़ते हैं। इस सिस्‍टम को सबसे पहले 21 मई 2021 को अनवील किय गया था।  
 

2023 में दिखी थी 9-Dey की ताकत 

9-Dey की काबिलियत सबसे पहले ‘डिफेंडर्स ऑफ द स्काई ऑफ वेलायत 2023' नाम के एक अभ्‍यास में दिखी थी। उस दौरान इस सिस्‍टम ने कई टार्गेट्स को रोककर उन्‍हें खत्‍म कर दिया था। तभी से माना गया कि यह हवाई खतरों से निपटने में सक्षम है। 
 

किन टार्गेट्स को करती है तबाह? 

9-Dey एक शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस मिसाइल सिस्‍टम है। यह कम ऊंचाई पर उड़ने वाले दुश्‍मन के हथियारों से निपटने में मदद करता है। इसकी इफेक्टिव रेंज 5 से 30 किलोमीटर है। यह 20 किलोमीटर तक उड़ान भरकर दुश्‍मन की मिसाइल को तबाह कर सकती है। 

9-Dey को ईरान की Sevom Khordad लॉन्ग रेंज हाई एल्टीट्यूड मिसाइल सिस्टम के बेस पर तैयार किया गया है यानी दोनों की फ‍िलॉसफी एक ही है। फर्क सिर्फ इनके काम करने का है। एक लॉन्‍ग रेंज में प्रभावी है, जबकि 9-Dey कम ऊंचाई पर उड़ने वाले खतरों से निपटती है। इस मिसाइल सिस्‍टम से एक समय में एकसाथ 8 मिसाइलें दागी जा सकती हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.