What is B-21 Raider : अमेरिका ने बना दिया UFO जैसा दिखने वाला बॉम्‍बर, जानें इसके बारे में

B-21 Raider : अमेरिकी एयरफोर्स ने B-21 की नई फोटोज दिखाई हैं, जिनमें यूएफओ जैसा दिखने वाला विमान आकाश में उड़ रहा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 मई 2024 16:24 IST
ख़ास बातें
  • B 21 Raider बॉम्‍बर डेवलप कर रहा अमेरिका
  • कई टेस्‍ट फ्लाइट्स से गुजरा जा चुका है इसे
  • अगले कुछ साल में सर्विस में शामिल हो सकता है बॉम्‍बर

B-21 Raider के फीचर्स और स्‍पेक्‍स अभी सार्वजनिक नहीं हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह ऐसा विमान है जो ज्‍यादा डिजिटल होगा।

Photo Credit: military.com

जैसे-जैसे तकनीक डेवलप हो रही है, दुनियाभर के देश अपनी सैन्‍य क्षमताओं को नेक्‍स्‍ट लेवल पर ले जाने में जुटे हैं। अमेरिका ऐसे फाइटर एयरक्राफ्ट डेवलप कर रहा है, जो UFO (अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट्स) जैसे नजर आते हैं। इनमें B-21 Raider (बी-21 राइडर) सबसे खास है। यह एक बमवर्षक विमान (bomber) है, जिसे कई टेस्‍ट फ्लाइट्स से गुजरा जा चुका है। अब अमेरिकी एयरफोर्स ने उसकी नई फोटोज दिखाई हैं, जिनमें यूएफओ जैसा दिखने वाला विमान आकाश में उड़ रहा है।  

मिलिट्रीडॉटकॉम के अनुसार, अमेरिकी ऑफ‍िसर्स का लक्ष्‍य है कि अगले कुछ साल में इस बमवर्षक विमान को सर्विस में ले आया जाए। B-21 Raider की नई तस्‍वीरें पिछले हफ्ते शेयर की गईं। इसमें बॉम्‍बर को कैलिफोर्निया के एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस के ऊपर उड़ते हुए देखा जा सकता है। दिसंबर 2022 में इस विमान को दुनिया के सामने लाया गया था। 
Advertisement

B-21 Raider के फीचर्स और स्‍पेक्‍स अभी सार्वजनिक नहीं हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह ऐसा विमान है जो ज्‍यादा डिजिटल होगा। जिन अधिकारियों ने इसे उड़ाया है, उन्‍हें इसके बारे में ज्‍यादा डिटेल में बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों को उम्‍मीद है कि यह प्रोजेक्‍ट सही टाइमलाइन पर चल रहा है और तय समय में B-21 Raider को सर्विस में शामिल कर दिया जाएगा। 

नए B-21 Raider को अमेरिकी वायुसेना में B-1B Lancer और B-2 Spirit बॉम्‍बर की जगह फ‍िट किया जाएगा। अमेरिका के मौजूदा बॉम्‍बर विमान लगातार समस्‍याओं का सामना कर रहे हैं।  
Advertisement
 

रिटायर्ड बॉम्‍बर को वापस लाना पड़ा था! 

रिपोर्ट के अनुसार, इस साल की शुरुआत में अमेरिका को एक रिटायर्ड Lancer बॉम्‍बर विमान को वापस सर्विस में लाना पड़ा था, क्‍योंकि दूसरा B-1 बॉम्‍बर रखरखाव के दौरान आग लगने से जल गया और उसकी मरम्‍मत के लिए 15 मिलियन डॉलर की जरूरत थी। अधिकारियों ने पाया कि क्षतिग्रस्‍त हो चुके बॉम्‍बर के मुकाबले रिटायर्ड बॉम्‍बर को सर्विस में लेना ज्‍यादा किफायती था।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.