इस्राइल की राह पर ताइवान! नए एयर डिफेंस‍ सिस्‍टम ‘Land Sword 2’ को किया टेस्‍ट, छूटेंगे चीन के ‘पसीने’

Land Sword 2 इस्राइल के आयरन डोम की तरह ही सतह से हवा में मार करने वाला मिसाइल सिस्‍टम है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2024 11:12 IST
ख़ास बातें
  • ताइवान ने किया नए एयर डिफेंस सिस्‍टम का परीक्षण
  • Land Sword 2 सिस्‍टम को किया टेस्‍ट
  • 15 किलोमीटर की रेंज में ठोक सकता है दुश्‍मनों को

इस सिस्‍टम की मदद से ताइवान 15 किलोमीटर की रेंज में दुश्‍मन की मिसाइल को तबाह कर सकता है।

Photo Credit: Tsai Tsung-hsien, Taipei Times

Taiwan एशिया का छोटा देश है, लेकिन अपनी टेक्‍नॉलजी से बड़े-बड़ों को मात देता है। उसका पड़ोसी चीन, ताइवान को अपना हिस्‍सा मानता है और कहता है कि एक दिन ताइवान उसका होकर रहेगा। इसी से निपटने के लिए ताइवान, इस्राइल की राह चला है। वह भी खुद को एयर डिफेंस सिस्‍टम से मजबूत रखना चाहता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान ने अपने नए स्‍वेदशी एयर डिफेंस सिस्‍टम Land Sword 2 का सफल परीक्षण किया है, ताकि चीन के मंसूबों पर पानी फेरा जा सके।  
 

What is Land Sword 2 System 

Land Sword 2 को Sky Sword 2 भी कहा जाता है। यह इस्राइल के आयरन डोम की तरह ही सतह से हवा में मार करने वाला मिसाइल सिस्‍टम है। इस सिस्‍टम की मदद से ताइवान 15 किलोमीटर की रेंज में दुश्‍मन की मिसाइल को तबाह कर सकता है। यह सिस्‍टम अपने दुश्‍मन को 360 डिग्री में ढूंढकर उसे खत्‍म कर सकता है। इस मिसाइल सिस्‍टम को नेशनल चुंग-शान इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्‍नॉलजी ने बनाया है। 
  
 

How Land Sword 2 System Works

Sky Sword सिस्‍टम में एक एंगेजमेंट कंट्रोल वीकल, एक CSIST- आई रडार सिस्‍टम, एक लॉन्च वीकल और एक गोला-बारूद वीकल शामिल है। यह 15 किलोमीटर रेंज तक दुश्‍मन की मिसाइल को हिट कर सकता है। इस डिफेंस सिस्‍टम की मदद से फिक्स्ड-विंग विमानों, रोटरी-विंग विमानों, ड्रोन और क्रूज मिसाइलों का पता लगाया जा सकता है। 

ताइपे टाइम्‍स की रिपोर्ट के अनुसार, इस सिस्‍टम को स्टिंगर मैन पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम और एवेंजर्स एयर डिफेंस सिस्टम के साथ जोड़ा जा सकता है। बाकी दोनों सिस्‍टम भी ताइवान के एयर डिफेंस को मजबूत बनानते हैं। Land Sword 2 को 9 अप्रैल को टेस्‍ट किया जाना था। खराब मौसम से इसमें देरी हुई और 15 अप्रैल को परीक्षण किया जा सका। परीक्षण के दौरान इस सिस्‍टम ने सभी टार्गेटों को सफलता के साथ खत्‍म कर दिया।  
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
  2. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  2. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  3. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  4. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  5. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  6. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  7. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  8. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  9. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  10. आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी, बस करना होगा ये छोटा सा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.