इस देश ने बनाया पानी से टेक-ऑफ, लैंडिंग करने वाला ड्रोन, तैरना भी जानता है!

Water drone : दो जापानी कंपनियों ने मिलकर यह ड्रोन बनाया है, जिसका नाम पेंटा-ओशन वैनगार्ड-ड्रोनएक्वा (POV-DA) है।

इस देश ने बनाया पानी से टेक-ऑफ, लैंडिंग करने वाला ड्रोन, तैरना भी जानता है!

Photo Credit: dronelife

ख़ास बातें
  • दो जापानी कंपनियों ने बनाया खास ड्रोन
  • पानी से कर सकता है टेक ऑफ और लैंडिंग
  • अंंडरवॉटर कंस्‍ट्रक्‍शन में किया जा सकेगा इस्‍तेमाल
विज्ञापन
ड्रोन (drone) इंडस्‍ट्री में एक ऐसे ड्रोन की एंट्री हुई है, जो पानी से टेक-ऑफ और उसमें लैंडिंग कर सकता है। यह तैरना भी जानता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, दो जापानी कंपनियों ने मिलकर इस ड्रोन को बनाया है। इसका नाम पेंटा-ओशन वैनगार्ड-ड्रोनएक्वा (POV-DA) है। जापान की पेंटा ओशन कंस्ट्रक्शन और प्रोड्रोन कंपनी लिमिटेड ने ड्रोन को तैयार किया है। दुनिया के इस अनोखे ड्रोन में कई खूबियां हैं। इसे खासतौर पर पानी से ऑपरेट करने के लिए डिजाइन किया गया है। 

ड्राेन में सैटेलाइट सिस्‍टम, पानी की गहराई मापने वाला इंस्‍ट्रूमेंट और थ्रस्‍टर्स लगाए गए हैं। इसे रिमोट कंट्रोल से भी ऑपरेट किया जा सकता है और यूजर्स को पानी में जाने की जरूरत नहीं पड़ती। ऑपरेटर, जमीन पर रहकर ड्रोन को पानी में उतार सकता है। समुद्री इलाके में जब यह ड्रोन उतरता है तो खास सावधानी बरतता है और समुद्र की लहरों से खुद को बचा पाने में सक्षम है।

रिपोर्ट के अनुसार, POV-DA एक सर्वे ड्रोन है, जिसे महासागरों में इस्‍तेमाल किया जाएगा। यह किसी खास इलाके में पानी की गहराई, उसकी लहरों को ऑब्‍वर्ज करने का काम करेगा। यह अपने ऑपरेटर्स तक रियल टाइम डेटा पहुंचाएगा, जिससे मौके की निगरानी की जा सकेगी। 

रिपोर्ट के अनुसार, ड्रोन का इस्‍तेमाल पानी के नीचे होने वाले कंस्‍ट्रक्‍शन में किया जा सकेगा। यह मौके की असलियत को भांपकर कंस्‍ट्रक्‍शन साइट पर अलर्ट भी करेगा। दावा है कि महासागरों में किसी आपदा वाली स्थिति में यह पानी से उड़ान भरकर इलाके के हवाई शॉट्स भी ले सकता है। ड्रोन को बनाने वाली  कंपनियों ने यह नहीं बताया है कि इसकी कीमत क्‍या होगी और वो प्रोडक्‍शन कब शुरू कर पाएंगी। 

उम्‍मीद है कि फ्यूचर में इस ड्रोन में और इंस्‍ट्रूमेंट्स जोड़े जाएंगे, जिसके बाद ड्रोन पानी के सैंपल कलेक्‍ट करेगा और उसकी क्‍वॉलिटी का भी पता लगाएगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »