Iran vs Israel : इस्राइल-ईरान की जंग में कौन किस पर भारी? जानें सैन्‍य ताकत

Iran Israel War : यह कहना मुश्किल होगा कि युद्ध होने पर कौन किस पर भारी पड़ सकता है। फ‍िर भी एक आकलन करना चाहिए कि किसके पास कितनी ‘ताकत’ है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 अगस्त 2024 16:23 IST

2023 में इस्राइल का मिलिट्री बजट पिछले साल 19.2 अरब डॉलर था, जबकि ईरान का सैन्‍य बजट 7.4 अरब डॉलर था।

Photo Credit: File Photo

Iran Israel War : ईरान और इस्राइल युद्ध के मुहाने पर खड़े हैं। तेहरान में हमास चीफ इस्माइल हानिया की मौत के बाद पूरी दुनिया को आशंका है कि ईरान कभी भी इस्राइल पर हमला कर सकता है। तमाम देशों की एयरलाइंस ने इस्राइल जाने वाली फ्लाइट्स कैंसल की हैं। अमेरिका ने इस्राइल की मदद के लिए अपनी पनडुब्बियां-पोत भेजे हैं। ईरान-इस्राइल दोनों ही मुल्‍क सैन्‍य क्षमताएं रखते हैं। उनके पास टैंक से लेकर आर्टिलरी, कॉम्‍बैट एयरक्राफ्ट, सबमरीन मौजूद हैं। यह कहना मुश्किल होगा कि युद्ध होने पर कौन किस पर भारी पड़ सकता है। फ‍िर भी एक आकलन करना चाहिए कि किसके पास कितनी ‘ताकत' है। इस रिपोर्ट में हम ईरान बनाम इस्राइल की सैन्‍य क्षमताएं आपको बता रहे हैं। 

इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट फॉर स्‍टैटिजिक स्‍टडीज 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइल का मिलिट्री बजट पिछले साल 19.2 अरब डॉलर था, जबकि ईरान का सैन्‍य बजट 7.4 अरब डॉलर था। यानी इस्राइल अपनी रक्षा पर ईरान से करीब ढाई गुना खर्च कर रहा है। मुमकिन है कि गाजा में जारी जंग के बीच इसमें बढ़ोतरी हुई होगी। 
Advertisement

एक्टिव सैनिकों की बात करें, तो इस्राइल के पास 1 लाख 69 हजार 500 सैनिकों की ताकत है, जबकि ईरान के पास 6 लाख 10 हजार जवान हैं। यहां यह भी ध्‍यान रखना होगा कि इस्राइल के बहुत से जवान उसकी आर्मी से जुड़े नहीं है। जरूरत होने पर वह सर्विस देने आते हैं। 

इस्राइल के पास 400 टैंक है, जबकि ईरान के पास उससे कहीं ज्‍यादा 1513 टैंक हैं। इन्‍फ्रेंट्री फाइटिंग वीकल्‍स की क्षमता इस्राइल के पास 790 गाड़ि‍यों की है, जबकि ईरान के पास ऐसी 1250 गाड़ि‍यां हैं। 
Advertisement

इस्राइल के पास 530 आर्टिलरी हैं, जबकि ईरान के पास यह 6790 से ज्‍यादा बताई जाती हैं। इस्राइल के पास 46 अटैक हेलीकॉप्‍टर्स हैं। ईरान के पास यह 50 हैं। सर्फेस टु एयर मिसाइल यूनिट्स की बात करें तो इस्राइल के पास 64 से ज्‍यादा यूनिट्स हैं, जबकि ईरान के पास यह 410 हैं। 
Advertisement

इस्राइल के पास 340 लड़ाकू जेट हैं। ईरान के पास यह 288 हैं। अटैक सबमरीन इस्राइल के पास ज्‍यादा हैं। उसके पास 5 सबमरीन हैं, जबकि ईरान के पास 1 है। पेट्रोलिंग करने वाले 51 जहाज इस्राइल के पास हैं, जबकि ईरान के पास यह 70 हैं। इस्राइल 8 सैटेलाइट की मदद से अपने दुश्‍मनों पर नजर रख सकता है। ईरान के पास 2 सैटेलाइट हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  2. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  9. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.