• होम
  • डिफेंस टेक
  • ख़बरें
  • Paris Defence Show : यूरोप के सबसे बड़े डिफेंस शो में पहुंचे ‘मेड इन इंडिया’ हथियार, ‘LCA तेजस’ और ‘पिनाका रॉकेट लॉन्‍चर सिस्‍टम’ का दम!

Paris Defence Show : यूरोप के सबसे बड़े डिफेंस शो में पहुंचे ‘मेड इन इंडिया’ हथियार, ‘LCA तेजस’ और ‘पिनाका रॉकेट लॉन्‍चर सिस्‍टम’ का दम!

Paris Defence Show : यहां लगी एग्‍जीबिशन में पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्‍चर सिस्‍टम और एलसीए तेजस फाइटर एयरक्राफ्ट जैसे इंडिया में बने प्रोडक्‍ट्स को दिखाया जा रहा है।

Paris Defence Show : यूरोप के सबसे बड़े डिफेंस शो में पहुंचे ‘मेड इन इंडिया’ हथियार, ‘LCA तेजस’ और ‘पिनाका रॉकेट लॉन्‍चर सिस्‍टम’ का दम!

Photo Credit: @DRDO_Updates

‘यूरोसैटरी 2024 डिफेंस शो’ यूरोप का सबसे बड़ा डिफेंस शो है।

ख़ास बातें
  • पेरिस में चल रहा यूरोप का सबसे बड़ा डिफेंस शो
  • DRDO समेत कई भारतीय कंपनियां ले रहीं हिस्‍सा
  • कई बड़े प्रोडक्‍ट्स को किया जा रहा है शोकेस
विज्ञापन
Paris Defence Show : ड‍िफेंस के क्षेत्र में भारत की टेक्‍नॉलजी अब दुनिया में सुर्खियां बटोर रही है। फ्रांस में आयोजित हो रहे ‘यूरोसैटरी 2024 डिफेंस शो' (EUROSATORY 2024 defence show) में भारत की पब्लिक और प्राइवेट सेक्‍टर की कंपनियां भाग ले रही हैं। यहां लगी एग्‍जीबिशन में पिनाका मल्टी-बैरल (Pinaka multi-barrel) रॉकेट लॉन्‍चर सिस्‍टम और एलसीए तेजस (LCA Tejas) फाइटर एयरक्राफ्ट जैसे इंडिया में बने प्रोडक्‍ट्स को दिखाया जा रहा है। 

डिफेंस शो के इंडियन पवेलियन का उद्घाटन सोमवार को फ्रांस में मौजूद भारतीय राजदूत जावेद अशरफ ने किया। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि इस मौके पर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के डायरेक्‍टर्स मनोज जैन और केवी सुरेश कुमार, फ्रांस में भारत के रक्षा अताशे ब्रिगेडियर जुबिन भटनागर और DRDO के सीनियर ऑफ‍िशियल्‍स मौजूद थे। 

इस शो में बड़ी संख्या में भारतीय कंपनियां भाग ले रही हैं और अकेले डीआरडीओ 11 प्रमुख डिफेंस टेक्‍नॉलजीज  और अपने प्रोडक्‍ट्स को शोकेस कर रहा है। भारत की ओर से दिखाया जा रहा पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्‍चर सिस्‍टम उसका मेन अट्रैक्‍शन है। भारत अपने एक मित्र देश को इसे एक्‍सपोर्ट भी कर चुका है। 
 

ये चीजें भी दिखा रहा DRDO 

  • एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम
  • एलसीए तेजस 
  • आकाश एयर डिफेंस सिस्‍टम 

इनके अलावा, अर्जुन टैंक और भारी वजन वाले टारपीडो को भी शोकेस किया जा रहा है। पेरिस डिफेंस शो में 
भारतीय की प्राइवेट सेक्‍टर की कंपनियां भी हिस्‍सा ले रही हैं। इनमें निबे डिफेंस (Nibe Defence), भारत फोर्ज (Bharat Forge) आदि प्रमुख हैं। फ्रांस की राजधानी में आयोजित हो रहा ‘यूरोसैटरी 2024 डिफेंस शो' यूरोप का सबसे बड़ा डिफेंस शो है। 

आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब इस इलाके के लगभग सभी देश रूस-यूक्रेन संघर्ष को देखते हुए अपने डिफेंस खर्च में बढ़ोतरी करने पर विचार कर रहे हैं। भारत की इस शो में मौजूदगी काफी अच्‍छे स्‍तर पर है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »