Yuga Labs को Metaverse Land की बिक्री से मिली बड़ी रकम

Otherdeeds कहे जाने वाले NFT के तौर पर इश्यू किए गए लैंड के ब्लॉक्स का स्वामित्व Yuga Labs ने 305 ApeCoin के प्राइस पर बेचा है जिसकी वैल्यू लगभग 5,800 डॉलर है

विज्ञापन
अपडेटेड: 2 मई 2022 17:01 IST
ख़ास बातें
  • Yuga Labs का Otherside डिजिटल एरिया लॉन्च नहीं हुआ है
  • इसकी Ether में गैस फीस बढ़कर 2.6 ETH प्रति ट्रांजैक्शन पर पहुंच गई
  • इससे यूजर्स को गैस फीस के तौर पर अधिक भुगतान करना पड़ा है

इसे मेटावर्स पर डिजिटल लैंड की बिक्री से लगभग 32 करोड़ डॉलर मिले हैं

लोकप्रिय Bored Apes Yacht Club (BAYC) नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) कलेक्शन से जुड़ी Yuga Labs ने बताया है कि उसे मेटावर्स पर डिजिटल लैंड की बिक्री से लगभग 32 करोड़ डॉलर मिले हैं। Yuga Labs का Otherside डिजिटल एरिया अभी तक लॉन्च नहीं हुआ है लेकिन इस पर लैंड खरीदने में बायर्स की काफी दिलचस्पी है। Otherdeeds कहे जाने वाले NFT के तौर पर इश्यू किए गए लैंड के ब्लॉक्स का स्वामित्व Yuga Labs ने 305 ApeCoin के प्राइस पर बेचा है जिसकी वैल्यू लगभग 5,800 डॉलर है। 

हालांकि, इससे Ethereum के साथ एक बड़ी समस्या भी हुई है। इसका कारण ApeCoin का Ethereum ब्लॉकचेन पर होना और Otherdeeds को OpenSea जैसे सेकेंडरी मार्केट्स पर बेचा जाना है। इससे Ether में ट्रांजैक्शन कॉस्ट या गैस फीस बढ़कर 2.6 ETH प्रति ट्रांजैक्शन पर पहुंच गई। Ethereum नेटवर्क पर Ether में अधिक बिड होने पर ट्रांजैक्शन तेजी से प्रोसेस होती है और इससे गैस फीस फीस बढ़ जाती है। The Verge की रिपोर्ट के अनुसार, इससे Otherdeeds की कुछ परचेज की कॉस्ट केवल गैस फीस में ही 2.6 से लगभग 5 ETH तक हो गई, जो NFT की कॉस्ट से भी अधिक थी। इससे वर्चुअल लैंड की बिक्री होने तक बायर्स को 12 करोड़ डॉलर से अधिक केवल Ethereum ब्लॉकचेन पर अपनी ट्रांजैक्शंस को पूरा करने के लिए चुकाने पड़े। 
Advertisement

इस समस्या को लेकर Yuga Labs ने ट्विटर पर माफी मांगी है और बताया है कि ApeCoin को इसकी अपनी ब्लॉकचेन पर ले जाना पड़ सकता है। हाल ही में BAYC के इंस्टाग्राम एकाउंट और डिस्कॉर्ड सर्वर को हैक कर कम से कम 54 BAYC NFT की चोरी की गई थी। इससे लगभग 1.37 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ था। Yuga Labs और इंस्टाग्राम इसकी जांच कर रहे हैं। 

इस बारे में BAYC के प्रवक्ता ने बताया था कि हैकर ने एक लिंक Bored Ape Yacht Club जैसी दिखने वाली वेबसाइट पर पोस्ट किया था। यूजर्स को बाद में एक जाली एयरड्रॉप में हिस्सा लेने के लिए उनके MetaMask को स्कैमर के वॉलेट से कनेक्ट करने के लिए कहा गया था। हैक का पता चलने के बाद BAYC ने अपनी कम्युनिटी को सतर्क किया और इंस्टाग्राम और अपने प्लेटफॉर्म्स से सभी लिंक हटा दिए। इसके अलावा BAYC ने यूजर्स की ओर से  NFT को क्रिएट करने पर भी रोक लगाई है। इस मामले में जाली एयरड्रॉप लिंक पर क्लिक करने वाले यूजर्स निशाना बने थे। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Metaverse, Yuga Labs, Blockchain, Sale, Cost, BAYC, Ethereum
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.