दुनिया भर की सरकारें Bitcoin को कर सकती है बैन, जानें ऐसा क्यों कहा इस दिग्गज ने...

56 वर्षीय उद्योगपति Ray Dalio के पास कथित तौर पर कम से कम 17,732 Bitcoin टोकन हैं, जो वर्तमान में लगभग $860 मिलियन (लगभग 6,468 करोड़ रुपये) कीमत के हैं।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 3 जनवरी 2022 21:57 IST
ख़ास बातें
  • डालियो ने कहा दुनिया भर की सरकारें बिटकॉइन को गैरकानूनी घोषित कर सकती है
  • अपने पोर्टफोलियो में Bitcoin और Ether को रखते हैं Dalio
  • क्रिप्टो की सफलता फाइनेंशियल सेक्टर में करेगी सख्त नियमों की शुरुआत

Ray Dalio के पास कथित तौर पर कम से कम 17,732 Bitcoin टोकन हैं

दुनिया के सबसे बड़े हेज फंड ब्रिजवाटर एसोसिएट्स (Bridgewater Associates) के संथापक रे डालियो (Ray Dalio) ने दुनिया भर के क्रिप्टो निवेशकों को चेतावनी दी है कि ग्लोबल लेवल पर बिटकॉइन (Bitcoin) का बॉयकॉट (बहिष्कार) किया जा सकता है। Investor's Podcast Network के पॉडकास्ट पर बोलते हुए, डालियो ने कहा कि दुनिया भर की सरकारें रूप से बिटकॉइन को गैरकानूनी घोषित कर सकती हैं। बिटकॉइन एक अनियमित और डिसेंट्रलाइज्ड डिजिटल एसेट है, जो वर्तमान में ग्लोबल एक्सचेंज पर $46,939 (लगभग 34.92 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रही है। 

Dalio ने अपनी इस राय के पीछे का मुख्य कारण बताते हुए कहा कि Bitcoin अपने आप में एक खतरनाक वैकल्पिक करेंसी बन सकता है, जो दुनिया भर के सेंट्रल बैंक्स की अथॉरिटीज़ को चुनौती दे सकता है। Bitcoin.com ने अपनी रिपोर्ट में Dalio के बयान को प्रकाशित किया है, जिसमें उन्होंने कहा है "इतिहास में, उन्होंने [सरकारों ने] सोने और चांदी को अवैध कर दिया, और इसी तरह वे बिटकॉइन को अवैध घोषित कर सकते हैं।"

अपने बड़े पोर्टफोलियो में Bitcoin और Ether को रखने की बात स्वीकारने के बावजूद अरबपति Ray Dalio क्रिप्टो के विकास के बारे में लगातार संशय में रहे हैं।

मई 2021 में, उन्होंने कहा था कि क्रिप्टोकरेंसी की सफलता फाइनेंशियल सेक्टर में कई सख्त नियमों की शुरूआत करेगी। इसके बाद सितंबर में, उन्होंने कहा कि अगर बिटकॉइन एक बड़ी सफलता बन जाता है, तो रेगुलेटर क्रिप्टोकरेंसी को बंद कर देंगे।
Advertisement

56 वर्षीय उद्योगपति के पास कथित तौर पर कम से कम 17,732 बिटकॉइन टोकन हैं, जो वर्तमान में लगभग $860 मिलियन (लगभग 6,468 करोड़ रुपये) कीमत के हैं।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.