Will Smith Inu टोकन की कीमत लॉन्च के 24 घंटों में 10,000% बढ़ी, जानें इस टोकन के पीछे की कहानी

CoinMarketCap के डेटा से पता चलता है कि यह कल के अपने पीक प्राइस से वापस गिर गया, लेकिन यह खबर लिखते समय तक $0.00000078 के आसपास ट्रेड हो रहा था। इसकी कुल सप्लाई 1,000,000,000,000 पर सेट है। 

Will Smith Inu टोकन की कीमत लॉन्च के 24 घंटों में 10,000% बढ़ी, जानें इस टोकन के पीछे की कहानी

Will Smith Inu खबर लिखते समय तक $0.00000078 के आसपास ट्रेड हो रहा था

ख़ास बातें
  • Will Smith Inu टोकन ने अपने लॉन्च के 24 घंटों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया
  • Uniswap पर ट्रेड के लिए उपलब्ध था टोकन
  • खबर लिखने तक $0.00000078 के आसपास ट्रेड हो रहा था
विज्ञापन
इस साल Academy Awards में एक ऐसी घटना हुई, जिसके बार में दुनिया बात कर रही है। मंच पर क्रिस रॉक (Chris Rock) कॉमेडी कर रहे थे और हॉलीवुड सुपरस्टार विल स्मिथ (Will Smith) ने क्रिस को चांटा मार दिया। इस घटना के बाद सोशल मीडिया में तो हलचल मची ही, साथ ही क्रिप्टो जगत से जुड़े लोगों ने भी इसका फायदा जमकर उठाया है। क्रिप्टो कम्युनिटी ने विल के क्रिस को चांटा मारने की घटना के ऊपर Will Smith Inu नाम का एक मीम टोकन बना डाला। मजेदार बात तो यह है कि रिलीज़ होने के चंद घंटों में ही इस टोकन ने करीब 10,000% का जबरदस्त उछाल दर्ज कर लिया।

CryptoPotato की रिपोर्ट के अनुसार, Will Smith Inu टोकन ने अपने लॉन्च के 24 घंटों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया है। लॉन्च के बाद यह टोकन कुछ DEX जैसे कि Uniswap पर ट्रेड के लिए उपलब्ध था, जहां इसकी कीमत 10,000% बढ़ गई थी। 

CoinMarketCap के डेटा से पता चलता है कि यह कल के अपने पीक प्राइस से वापस गिर गया, लेकिन यह खबर लिखते समय तक $0.00000078 के आसपास ट्रेड हो रहा था। इसकी कुल सप्लाई 1,000,000,000,000 पर सेट है। 

Gadgets360 आपको इस इस तरह के नए टोकन पर निवेश करने से पहले उसके बारे में सभी जरूरी जानकारी लेने का सुझाव देता है। इससे पहले भी इस तरह के टोकन के साथ रग पुल का मामला देखा गया है, जहां निवेशकों ने करोड़ों रुपये गवाएं हैं।

जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि Oscars 2022 इवेंट में एक्टर विल स्मिथ अपनी पत्नी जेडा पिंकेट स्म‍िथ (Jada Pinkett Smith) के साथ आए थे। शो के दौरान शो के होस्ट और स्टैंड-अप कॉमेड‍ियन क्रिस रॉक ने जेडा के गंजेपन पर मज़ाक किया, जिसके तुरंत बाद विल ने स्टेज पर जाकर विल को थप्पड़ मार दिया। शुरुआत में सभी को यह मज़ाक लगा, लेकिन थप्पड़ मारने के बाद विल अपनी जगह पर वापस आकर बैठे और उन्होंने क्रिस को उसकी पत्नी का नाम न लेने के लिए कहा। हालांकि शो में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड लेते समय व‍िल ने अपनी हरकत पर अफसोस जाह‍िर किया और सभी से माफी मांगी। इसके बाद अगले दिन उन्होंने एक सोशल मीड‍िया पोस्ट के जर‍िए क्रिस रॉक से भी माफी मांगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , will smith, Will Smith Inu, cryptocurency
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  3. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  8. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  9. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »