क्रिप्टो मार्केट को Ethereum या Cardano में से कौन देगा रफ्तार

Ethereum की प्रूफ-ऑफ-वर्क ब्लॉकचेन Cardano के प्रूफ-ऑफ-स्टेक मैथड की तुलना में कम सुविधा देती है

क्रिप्टो मार्केट को Ethereum या Cardano में से कौन देगा रफ्तार

Ethereum का मार्केट शेयर अधिक है और इस ब्लॉकचेन को अपग्रेड किया जा रहा है

ख़ास बातें
  • ये दोनों नेटवर्क समान सर्विसेज उपलब्ध कराते हैं
  • Ether की शुरुआत के बाद से इसकी लोकप्रियता बढ़ी है
  • Cardano को अधिक सुरक्षित डिजिटल एसेट्स में शामिल किया जाता है
विज्ञापन
पिछले कुछ सप्ताह में क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट के बाद यह बहस दोबारा होने लगी है कि Ethereum और Cardano में से कौन सा क्रिप्टो टोकन इस मार्केट को रफ्तार दे सकता है। इसके बीच अक्सर तुलना की जाती है क्योंकि ये दोनों नेटवर्क समान सर्विसेज उपलब्ध कराते हैं। Ethereum और Cardano ब्लॉकचेन्स का समान फंक्शंस के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इन फंक्शंस में स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स, डीसेंट्रलाइज्ड एप्लिकेशंस शामिल हैं। 

एक ब्लॉकचेन के एल्गोरिद्म का इस्तेमाल ब्लॉक्स को बनाने और ट्रांजैक्शंस को वैलिडेट करने के लिए होता है। Ethereum की प्रूफ-ऑफ-वर्क ब्लॉकचेन Cardano के प्रूफ-ऑफ-स्टेक मैथड की तुलना में कम सुविधा देती है। Ethereum और Cardano दोनों प्लेटफॉर्म की क्रिप्टोकरेंसी है। Ethereum की ब्लॉकचेन का अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड है। इस ब्लॉकचेन को चलाने के लिए माइनर्स जटिल कैलकुलेशंस करते हैं। इसमें इस्तेमाल होने वाली कंप्यूटेशनल पावर को Ether की एक यूनिट से मापा जाता है। प्रूफ-ऑफ-स्टेक माइनिंग की तुलना में प्रूफ-ऑफ-वर्क माइनिंग में एनर्जी की खपत अधिक होती है।

Ether की शुरुआत के बाद से इसकी लोकप्रियता बढ़ी है और इसे सबसे मजबूत क्रिप्टोकरेंसीज में से एक माना जाता है। Cardano को अधिक सुरक्षित डिजिटल एसेट्स में शामिल किया जाता है। इसके क्रिप्टो टोकन में काफी गिरावट आई है। हालांकि, इस टोकन के सस्ता होने के कारण इसे इनवेस्टर्स के लिए अच्छा विकल्प बताया जा रहा है। DApp का मार्केट बढ़ने से इसके प्राइस में भी तेजी आने की संभावना है। Ethereum का मार्केट शेयर अधिक है और इस ब्लॉकचेन को अपग्रेड किया जा रहा है। इससे लंबी अवधि में इनवेस्टर्स को अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इस ब्लॉकचेन के सॉफ्टवेयर अपग्रेड पर काम कर रहे डिवेलपर्स को हाल ही में इसकी टेस्टिंग में एक बड़ी सफलता मिली है। Ethereum के डिवेलपर Marius Van Der Wijden ने बताया कि इससे यह अधिक एनर्जी एफिशिएंट बनेगा। इस अपग्रेड को 'Merge' कहा जा रहा है। इससे Ethereum नेटवर्क पर ट्रांजैक्शंस के लिए ऑर्डर का तरीका बदल जाएगा और इससे ट्रांजैक्शंस बढ़ने का भी अनुमान है।

हालांकि, इन सभी कारणों के बावजूद यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि इनमें से कौन सी क्रिप्टोकरेंसी इनवेस्टर्स के लिए बेहतर होगी। इन दोनों की विशेषताएं और कमजोरियां हैं।  इनवेस्टर्स को इनमें से किसी में इनवेस्ट करने के लिए पूरी जानकारी के साथ सतर्कता से आगे बढ़ना चाहिए। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Ethereum, Blockchain, Cardano, Investors, Transactions, Market
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  3. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  7. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  8. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  9. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »