क्या है ApeCoin और एक सप्ताह में इसकी वैल्यू क्यों बढ़ी 50 प्रतिशत से ज्यादा?

BAYC से जुड़े लोगों ने पिछले सप्ताह ApeCoin कही जाने वाली एक क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च की थी, जिसकी वैल्यू लगभग 58 प्रतिशत बढ़ चुकी है

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 25 मार्च 2022 02:49 IST
ख़ास बातें
  • ApeCoin का अभी कोई वास्तविक इस्तेमाल नहीं है
  • यह BAYC इकोसिस्टम का मुख्य टोकन होगा
  • इसे ApeCoin DAO ने क्रिएट किया है

ApeCoin की कुल सप्लाई का 62 प्रतिशत कम्युनिटी को एलोकेट किया जाएगा

ब्लॉकचेन-बेस्ड कार्टून्स की सीरीज के तौर पर  Bored Ape Yacht Club (BAYC) बड़ी वैल्यू वाले नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) में शामिल है। इसकी मौजूदा वैल्यू लगभग 3 अरब डॉलर की है। BAYC से जुड़े लोगों ने पिछले सप्ताह ApeCoin कही जाने वाली एक क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च की थी, जिसकी वैल्यू लगभग 58 प्रतिशत बढ़ चुकी है। ApeCoin का अभी कोई वास्तविक इस्तेमाल नहीं है और इसके बावजूद इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 13.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।   

BAYC को डिवेलप करने वाली Yuga Labs को ApeCoin टोकन्स का एक हिस्सा एलोकेट किया गया है लेकिन यह टोकन Yuga Labs से नहीं जुड़ा क्योंकि इसे ApeCoin DAO ने क्रिएट किया है। ApeCoin DAO अपनी कम्युनिटी को ब्लॉकचेन गेम्स डिजाइन करने और फिजिकल और वर्चुअल मर्चेंडाइज बनाने में मदद करता है। कुछ लोगों का मानना है कि ApeCoin से अलग रहने का Yuga Labs का फैसला डीसेंट्रलाइजेशन की ओर इसका एक कदम है, जबकि कुछ अन्य मानते हैं कि Yuga Labs ने SEC की रेगुलेटरी सख्ती से बचने के लिए इससे दूरी बनाई है। 

ApeCoin और   DAO का Yuga Labs और इसके BAYC के साथ कोई सीधा जुड़ाव नहीं है लेकिन इसके बावजूद ये जुड़े हैं और इसी वजह से BAYC NFT होल्डर्स को फ्री ApeCoin मिले हैं और यह BAYC इकोसिस्टम का मुख्य टोकन होगा। ApeCoin क्रिएट करने वाली टीम मानती है कि एक मीम कॉइन है। इसके साथ ही यह इससे जुड़ा एक इकोसिस्टम तैयार करने की भी कोशिश कर रही है। इस कॉइन का इस्तेमाल करने वाली सर्विसेज में MonkeyFirm NFT प्लेटफॉर्म, एक डीसेंट्रलाइज्ड एक्सचेंज और प्ले-टु-अर्न गेमिंग प्रोजेक्ट्स शामिल होंगे। 

इसकी ट्रेडिंग  Binance, Coinbase, Kraken और FTX जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों के अलावा CoinDCX और Giottus सहित कुछ भारतीय एक्सचेंजों पर उपलब्ध है। ApeCoin की कुल सप्लाई का 62 प्रतिशत कम्युनिटी को एलोकेट किया जाएगा। प्रत्येक टोकन से एक वोट मिलेगा जिससे इसके होल्डर्स आगामी वेंचर्स पर अपनी राय दे सकेंगे। केवल एक अरब ApeCoin क्रिएट किए जाएंगे और 9.75 प्रतिशत Yuga Labs के पास रहेंगे। इसके अलावा 14 प्रतिशत लॉन्च में योगदान देने वालों, 8 प्रतिशत Yuga Labs के फाउंडर्स को मिलेंगे और 6.25 प्रतिशत चिंपाजी के संरक्षण के लिए काम करने वाली Jane Goodall Legacy Foundation को डोनेट किए जाएंगे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, ApeCoin, NFT, meme coin, Value, BAYC
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  3. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  4. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  5. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  2. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  3. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  4. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  5. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  6. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  9. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  10. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.