पिछले चार दिनों में व्हेल्स ने खरीदें 15 करोड़ Shiba Inu, कीमत में 11.11% की बढ़ोत्तरी

आज शिबा इनु की कीमत में 1.93 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है और यह 0.000945 रुपये पर चल रही है

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 अगस्त 2022 11:17 IST
ख़ास बातें
  • व्हेल्स ने 15 करोड़ शिबा इनु टोकन खरीदे हैं
  • टॉप व्हेल्स के पास 657,836,948 डॉलर के शिबा इनु टोकन मौजूद हैं
  • Silverway (SLV) वर्तमान में व्हेल्स के पास सबसे बड़ी क्रिप्टो होल्डिंग है

भारतीय एक्सेचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर शिबा इनु की कीमत 0.000945 रुपये है

Shiba Inu के ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ने की खबरें कई दिनों से जारी हैं। लेकिन ट्रेडिंग वॉल्यूम के साथ अब इसके व्हेल रिजर्व बढ़ने का अपडेट भी मिला है। ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ना आवश्यक रूप से टोकन का रिजर्व बढ़ना नहीं कहा जा सकता है क्योंकि ट्रेडिंग में टोकन का आदान-प्रदान दोनों ही शामिल होते हैं जबकि रजर्व में टोकनों की संख्या में इजाफा होता है। एक ताजा रिपोर्ट में सामने आया है कि व्हेल अकाउंट्स में शिबा इनु टोकन की संख्या 150 मिलियन यानि लगभग 15 करोड़ SHIB से बढ़ गई है।

क्रिप्टो ट्रैकर WhaleStats ने रिपोर्ट जारी कर बताया है कि बीते रविवार से लेकर अब तक इथेरियम व्हेल्स ने करोड़ों की संख्या में शिबा इनु टोकन खरीदे हैं। जारी किए गए ताजा आंकड़ों में कहा गया है कि व्हेल्स ने पिछले 4 दिनों में 15 करोड़ शिबा इनु टोकन खरीदे हैं जिनकी कीमत 657,836,948 डॉलर बताई जा रही है। इससे पहले जारी किए गए डेटा के अनुसार टॉप 100 व्हेल्स के पास 508,672,407 डॉलर के शिबा इनु टोकन की होल्डिंग थी। अब यह आंकड़ा 657,836,948 डॉलर हो गया है। 

Silverway (SLV) वर्तमान में व्हेल्स के पास सबसे बड़ी क्रिप्टो होल्डिंग के रूप में मौजूद है। SLV को CoinMarketCap पर 5,401 रैंक दिया गया है। वर्तमान में यह टोकन 0.0002483 पर ट्रेड कर रहा है। इसकी कीमत में पिछले 24 घंटों में बड़ा बदलाव आया है। Silverway (SLV) में एक दिन के अंदर 100 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में Silverway (SLV) की कीमत 107% बढ़ गई है। 

वहीं, शिबा इनु के मार्केट ट्रेंड की बात करें तो, इसकी कीमत में पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ोत्तरी जारी है। आज भी शिबा इनु की कीमत में 1.93 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। खबर लिखे जाने के समय तक भारतीय एक्सेचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर शिबा इनु की कीमत 0.000945 रुपये पर चल रही थी। पिछले 7 दिनों के अंदर शिबा इनु की कीमत 11.11% बढ़ चुकी है। इसके अलावा MATIC, MANA और LINK भी ऐसे टोकन हैं जो व्हेल्स की टॉप होल्डिंग के रूप में मौजूद हैं। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Shiba Inu Price in India Today, SHIB, Shiba Inu News

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  2. ₹26000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone, ये है पूरी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.