Bitcoin में गिरावट का अमेरिकी सीनेटर ने भी उठाया फायदा, खरीदे टोकन

क्रूज ने बिटकॉइन खरीदने के लिए 15,000 डॉलर से 50,000 डॉलर के बीच निवेश किया।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 8 फरवरी 2022 11:43 IST
ख़ास बातें
  • क्रूज काफी वक्‍त से क्रिप्‍टो पेमेंट्स को अपनाए जाने का सपोर्ट कर रहे हैं
  • अमेरिका का टेक्सास, बिटकॉइन माइनिंग हब के रूप में उभरा है
  • इसके बावजूद, अमेरिका में क्रिप्टो रेगुलेटरी गाइडलाइंस पर चर्चा हो रही है

यह ट्रांजैक्‍शन 25 जनवरी को किया गया था, जब BTC लगभग 37,000 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

क्रिप्‍टोकरेंसी (Cryptocurrency) सेक्‍टर के भविष्‍य को लेकर जारी अनिश्चितता के बावजूद दुनियाभर में निवेशक अपनी क्रिप्‍टो संपत्ति का विस्‍तार कर रहे हैं। अमेरिका के टेक्‍सास के क्रिप्‍टो समर्थक सीनेटर टेड क्रूज (Ted Cruz) भी अपनी बिटकॉइन (Bitcoin) होल्डिंग्स को बढ़ा रहे हैं। इस साल जनवरी में जब बिटकॉइन घाटे से जूझ रही थी, तब 51 साल के रिपब्लिकन सीनेटर ने BTC टोकन खरीदे। एक फाइनेंशियल फाइलिंग के अनुसार, क्रूज ने बिटकॉइन खरीदने के लिए 15,000 डॉलर (लगभग 11 लाख रुपये) से 50,000 डॉलर (लगभग 37 लाख रुपये) के बीच निवेश किया। 

यह ट्रांजैक्‍शन 25 जनवरी को किया गया था, जब BTC लगभग 37,000 डॉलर (27 लाख रुपये) पर कारोबार कर रहा था। क्रूज की ऑफ‍िशियल फाइलिंग के एक स्क्रीनशॉट को न्‍यूज पोर्टल Watcher Guru ने 5 फरवरी को ट्वीट किया था।
क्रूज काफी वक्‍त से क्रिप्‍टो पेमेंट्स को अपनाए जाने का सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने वॉशिंगटन DC में स्थित US कैपिटल कॉम्प्लेक्स में गिफ्ट शॉप्‍स और वेंडिंग मशीनों पर क्रिप्टो पेमेंट की इजाजत देने का प्रस्ताव दिया है।

हाल के दिनों में अमेरिका का टेक्सास, बिटकॉइन माइनिंग हब के रूप में उभरा है। डेटा सेंटर डायनेमिक्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि टेक्‍सास में क्रिप्टो माइनर्स को आकर्षित करने के लिए 10 साल की टैक्‍स छूट और सेल्‍स टैक्‍स क्रेडिट जैसे ऑफर दिए जा रहे हैं। 
Advertisement

टेक्सास में बिटकॉइन माइनिंग में आई तेजी की वजह से वहां के ग्रिड ऑपरेटर- ‘इलेक्ट्रिक रिलायबिलिटी काउंसिल ऑफ टेक्सास' (ERCOT) ने बिजली के लोड में पांच गुना बढ़ोतरी होने का अनुमान लगाया है।

अमेरिका में क्रिप्टो रेगुलेटरी गाइडलाइंस पर भले ही अभी चर्चा की जा रही है, लेकिन न्यू यॉर्क सिटी और मियामी पहले से ही सिटी कॉइंस को बढ़ावा दे रहे हैं। कई अन्‍य अमेरिकी सीनेटर भी बिटकॉइन के सपोर्ट में आगे आए हैं। न्यू यॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने अपनी सैलरी बिटकॉइन के रूप में लेना पसंद किया है।
Advertisement

मैसाचुसेट्स के डेमोक्रेट जेक औचिनलॉस, इलिनोइस के मैरी न्यूमैन, न्यू जर्सी के रिपब्लिकन सीनेटर जेफ वैन ड्रू और अलबामा के बैरी मूर समेत अमेरिकी कांग्रेस के कई सदस्यों ने क्रिप्टोकरेंसी या उससे संबंधित शेयरों में होल्डिंग्स का खुलासा किया है। अमेरिका के इन सीनेटरों के क्रिप्‍टो समर्थक रुख को देखते हुए इस देश के लिए क्रिप्‍टोकरेंसी को बैन करना इतना आसान नहीं होगा।
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.