क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक

अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ ट्रेजरी के फॉरेन एसेट्स कंट्रोल ऑफिस ने बताया कि जंजानी ने जून में BitBank का इस्तेमाल लाखों डॉलर के Bitcoin को ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स को ट्रांसफर करने के लिए किया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 सितंबर 2026 23:00 IST
ख़ास बातें
  • BitBank के मालिक ईरान के बिलिनेयर Babak Zanjani हैं
  • हाल ही में जंजानी से जुड़ी नौ अन्य फर्मों पर भी बैन लगाया गया था
  • अमेरिका ने ईरान को विदेश से मिलने वाले फंड को रोकने के लिए कदम उठाए हैं

इस एक्सचेंज का कंट्रोल ईरान के बिलिनेयर Babak Zanjani के पास है

ईरान को विदेश से मिलने वाली फंड को रोकने के लिए अमेरिका की ओर से कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अमेरिका ने क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज BitBank पर बैन लगाया है। BitBank पर ईरान के कंट्रोल वाले होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से टोल पेमेंट्स को प्रोसेस करने का आरोप है। 

BitBank के मालिक ईरान के बिलिनेयर Babak Zanjani हैं। जंजानी को 2016 में ईरान सरकार के मालिकाना हक वाली नेशनल ईरान ऑयल कंपनी से लाखों डॉलर से गबन की वजह से फांसी की सजा दी गई थी। हालांकि, पिछले वर्ष जंजानी की इस सजा को माफ कर दिया गया था। इसके बाद से जंजानी ने ईरान सरकार से जुड़े प्रोजेक्ट्स का लगातार समर्थन किया है। हाल ही में जंजानी से जुड़ी नौ अन्य फर्मों पर भी बैन लगाया गया था। 

Advertisement

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ ट्रेजरी के फॉरेन एसेट्स कंट्रोल ऑफिस ने बताया कि जंजानी ने जून में BitBank का इस्तेमाल लाखों डॉलर के Bitcoin को ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स को ट्रांसफर करने के लिए किया था। अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी,  Scott Bessent ने कहा, "अगर आप ईरान की सरकार का समर्थन करते हैं तो ट्रेजरी डिपार्टमेंट कड़े कदम उठाएगा।" अमेरिका ने BitBank की सॉफ्टवेयर डिवेलपर Pishtaz Simorgh Electronic Trade Company के साथ ही जंजानी से जुड़े कुछ व्यक्तियों पर भी प्रतिबंध लगाए हैं। 

हाल ही में ब्लॉकचेन रिसर्सर्स ने एक जांच में पाया था कि ईरान के सेंट्रल बैंक के कंट्रोल वाले दो क्रिप्टो वॉलेट्स में क्रिप्टो एक्सचेंज Bybit से चुराया गया फंड मौजूद था। Bybit में हैंकिंग  के जरिए 1.5 अरब डॉलर का फंड चुराया गया था। इस मामले में नॉर्थ कोरिया के हैकर्स पर आरोप लगा था। ईरान से जुड़े क्रिप्टो वॉलेट्स में ट्रांसफर होने के बाद चुराए गए फंड को कई ट्रांजैक्शंस में विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर भेजा गया था। इनमें क्रिप्टो एक्सचेंज  CoinEx भी शामिल है। अमेरिका के कड़े प्रतिबंधों के बीच ईरान में क्रिप्टो एक्टिविटी के लिए CoinEx एक बड़े जरिए के तौर पर उभरा है। इस एक्सचेंज की शुरुआत चीन के एक इंजीनियर ने की थी। ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Nobitex का भी इनमें से कई ट्रांजैक्शंस में इस्तेमाल हुआ था। ब्लॉकचेन इंटेलिजेंस फर्म TRM Labs ने बताया था कि पिछले कुछ वर्षों में ईरान से जुड़े क्रिप्टो वॉलेट्स ने CoinEx के जरिए लगभग चार अरब डॉलर का फंड भेजा है। ईरान में कारोबारियों और लोगों के बीच क्रिप्टोकरेंसी काफी लोकप्रिय है और इसका कारण इस देश की करेंसी रियाल की वैल्यू में भारी गिरावट है। 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.