अमेरिकी बैंक जेपी मॉर्गन ने लॉन्‍च किया वर्चुअल लाउंज, मेटावर्स में बड़ा कदम

ट्विटर यूजर्स का दावा है कि लाउंज में जाने पर एंट्रेंस पर एक घूमता हुआ बाघ और जेपी मॉर्गन के CEP जेमी डिमोन का डिजिटल पोट्रेट दिखाई देता है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 16 फरवरी 2022 18:17 IST
ख़ास बातें
  • वर्चुअल वर्ल्‍ड में जेपी मॉर्गन एक बैंक के रूप में भी काम कर सकता है
  • क्योंकि वर्चुअल वर्ल्‍ड की अपनी आबादी, GDP और करेंसीज होती हैं
  • बिजनेसेज के पास यहां अच्‍छी कमाई करने का मौका है

रिपोर्ट में कहा गया है कि मेटावर्स की इकॉनमी कई तरह के आर्थिक अवसरों को सामने ला सकती है।

अमेरिका के सबसे बड़े बैंक जेपी मॉर्गन (JP Morgan) ने ब्लॉकचेन-बेस्‍ड वर्चुअल वर्ल्ड ‘डीसेंट्रालैंड' (Decentraland) में एक लाउंज लॉन्च किया है। ऐसा करके यह मेटावर्स में पहला प्रमुख बैंक बन गया है। जेपी मॉर्गन ने एक पेपर भी रिलीज किया है। इसमें बताया गया है कि बिजनेसेज कैसे मेटावर्स में मौके पा सकते हैं। जेपी मॉर्गन का ऑनिक्‍स लाउंज- ‘मेटाजुकु' मॉल में रहता है। यह टोक्यो के हाराजुकु शॉपिंग (Harajuku shopping) डिस्ट्रिक्‍ट का वर्चुअल वर्जन है। ट्विटर यूजर्स का दावा है कि लाउंज में जाने पर एंट्रेंस पर एक घूमता हुआ बाघ और जेपी मॉर्गन के CEP जेमी डिमोन का डिजिटल पोट्रेट दिखाई देता है।

बैंक की ओर से रिलीज किया गया पेपर बताता है कि वर्चुअल वर्ल्‍ड में जेपी मॉर्गन एक बैंक के रूप में काम कर सकता है, क्योंकि मेटावर्स में वर्चुअल वर्ल्‍ड की अपनी आबादी, GDP और करेंसीज होती हैं। एक बैंक के रूप में यह क्रॉस बॉर्डर पेमेंट, फॉरन एक्‍सचेंज, फाइनेंशियल असेट्स क्रिएशन और व्यापार और सुरक्षित रखने की सुविधा दे सकता है।
Advertisement

बैंक ने अपने पेपर में लिखा है कि जब आप मेटावर्स या मेटानॉमिक्स की इकॉनमी के बारे में सोचते हैं, तो यहां हर मार्केट एरिया में अवसर मिलते हैं। जेपी मॉर्गन ने कहा है कि मेटावर्स में हर साल 1 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 75,00,000 करोड़ रुपये) के रेवेन्‍यू का मौका है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि मेटावर्स की इकॉनमी कई तरह के आर्थिक अवसरों को सामने ला सकती है। यह सिर्फ गेमिंग प्लेटफॉर्म या ब्रैंड्स के भरोसे नहीं है। बैंक ने बताया है कि PWC, वॉलमार्ट, Nike, वेरिजोन, गैप, एडिडास, हुलु और अटारी जैसे ब्रैंड ब्लॉकचेन इकॉनमी के शुरुआती निवेशक हैं। 
Advertisement
साल 2021 के 6 महीनों में ही इस वर्चुअल दुनिया में चार मुख्‍य Web3 मेटावर्स- ‘द सैंडबॉक्स', ‘डीसेंट्रालैंड', ‘क्रिप्टोवॉक्सल्स' और ‘सोमनियम स्पेस' के प्‍लॉट की एवरेज कीमत 6,000 डॉलर से बढ़कर 12000 डॉलर हो गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अब एक भी दिन ऐसा नहीं जाता, जब कोई कंपनी या सेलिब्रिटी यह घोषणा न करे कि वो वर्चुअल यूनिवर्स में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं।

जब से फेसबुक (Facebook) ने खुद को मेटा (Meta) के रूप में रीब्रैंड किया है, तब से वर्चुअल वर्ल्‍ड में जबरदस्‍त तेजी आई है। जेपी मॉर्गन के मुताबिक, इस ऐलान के बाद से डीसेंट्रालैंड, सैंडबॉक्स और सोमनियम स्पेस जैसे मेटावर्स का सपोर्ट करने वाले टोकनों की वैल्‍यू में बढ़ोतरी हुई है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  2. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  4. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  5. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  6. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  7. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  8. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  5. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  6. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  7. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  8. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  9. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  10. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.