अमेरिकी इनवेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी JP Morgan ने क्यों बताया Bitcoin को Gold से बेहतर?

निवेशकों के लिए एक नोट में अमेरिका की लीडिंग इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी JP Morgan ने कहा कि बिटकॉइन सोने की तुलना में इनफ्लेशन के खिलाफ एक बेहतर बचाव है।

अमेरिकी इनवेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी JP Morgan ने क्यों बताया Bitcoin को Gold से बेहतर?

इस साल बिटकॉइन में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

ख़ास बातें
  • JP Morgan अमेरिका में प्रमुख इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी है।
  • बिटकॉइन की इस साल तीसरी बार 50,000 डॉलर के पार पहुंचा है।
  • JP Morgan के अनुसार तीसरी रैली निवेशकों की इनफ्लेशन को लेकर चिंता से है।
विज्ञापन
Bitcoin सोने से उसका आकर्षण छीन रहा है। निवेशकों के लिए एक नोट में अमेरिका की लीडिंग इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी JP Morgan ने कहा कि बिटकॉइन सोने की तुलना में इनफ्लेशन के खिलाफ एक बेहतर बचाव है। बिटकॉइन फैन्स ने लंबे समय से यह दावा करने की कोशिश की है कि क्रिप्टोकरेंसी सोने की तुलना में बेहतर और तेज रिटर्न का वादा करती है। बहुत लोग इसे वैल्यू स्टोरेज के रूप में पसंद करते हैं। ये दोनों खासियत आमतौर पर सोने से जुड़ी होती हैं। हालांकि क्रिटिक्स का कहना है कि बिटकॉइन बेहद अस्थिर है और इसकी कोई गारंटी नहीं है कि यह हमेशा ग्रोथ ग्राफ पर ऊपर की ओर ही चलेगा। 

फिर भी, बिटकॉइन की कीमत इस साल तीसरी बार 50,000 डॉलर (लगभग 37.56 लाख रुपये) के निशान को पार कर गई है। हालांकि यह रुझान ये भी दिखाता है कि डिजिटल कॉइन जितनी तेजी से चढ़ सकता है, उतनी ही तेजी से गिर भी सकता है। मगर साथ ही इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि बिटकॉइन में निवेश अंत में कहीं न कहीं फायदेमंद साबित हो सकता है।  

जेपी मॉर्गन के नोट में कथित तौर पर यह पढ़ने को मिला, "इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स बिटकॉइन की ओर लौट रहे हैं, शायद वे इसे सोने की तुलना में इनफ्लेशन के बेहतर बचाव का तरीका मानते हैं।"  कंपनी की इस ऑब्जर्वेशन पर कमेंट करते हुए, Fortune मैग्जीन ने कहा कि यह नोट उन लोगों के लिए "कोई आश्चर्य की बात नहीं है" जो इस साल बिटकॉइन की परफॉर्मेंस को ध्यान से देखते आ रहे हैं। 

इस साल बिटकॉइन में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। फरवरी में, इसने पहली बार 50,000 डॉलर का आंकड़ा पार किया और फिर अप्रैल में लगभग 64,000 डॉलर (लगभग 48.08 लाख रुपये) के अपने सबसे ऊंचे लेवल पर पहुंच गया। मई में बड़े पैमाने पर क्रिप्टोकरेंसी मार्केट क्रैश हुआ और बुल रन कम हो गया। उस वक्त बिटकॉइन ने इस साल की अपनी सभी अचीवमेंट खो दीं। क्रैश इतना जबरदस्त था कि यह 30,000 डॉलर (लगभग 22.53 लाख रुपये) की ट्रेड वैल्यू से भी नीचे आ गया। 

उस मंदी से बाहर निकलने में क्रिप्टोकरेंसी को कुछ समय लगा और जुलाई तक यह फिर से 40,000 डॉलर (लगभग 30.05 लाख रुपये) के आसपास ट्रेड कर रहा था। अगस्त में बिटकॉइन ने फिर से 50,000 डॉलर के लेवल को पार किया। एक महीने बाद इसने तीसरी बार माइल स्टोन को हिट किया। बिटकॉइन सोमवार 11 अक्टूबर को सुबह 11 बजे (IST) तक 44 लाख रुपये पर ट्रेड कर रहा था।  

JP Morgan का मानना ​​​​है कि ये तीसरी रैली निवेशकों की इनफ्लेशन से बचाव की चिंता के कारण उठी है। वे बिटकॉइन को इनफ्लेशन के खिलाफ बचाव के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , JP Morgan
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »