यूक्रेन ने रूस के तनाव के बीच Cryptocurrency को किया लीगल!

यूक्रेन में क्रिप्टोकरेंसी कानून पास होने का असर क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों पर भी दिखा।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 फरवरी 2022 11:00 IST
ख़ास बातें
  • भारत में बिटकॉइन की कीमत 32.5 लाख रुपये पर चल रही है।
  • यूक्रेन सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी को दी कानूनी मान्यता।
  • बिल के जरिए पास किया गया क्रिप्टोकरेंसी कानून।
यूक्रेन में सरकार ने युद्ध के हालातों के बीच क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। गुरूवार को यूक्रेन सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी को कानूनी मान्यता दे दी है। यूक्रेन की संसद ने क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े कानून को पास कर दिया है और अब इस देश में क्रिप्टोकरेंसी को वैध घोषित कर दिया गया है। हालांकि, यूक्रेन और रूस के बीच अभी भारी तनाव बना हुआ है और देश में युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। इन सब के बीच देश की सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर ये अहम फैसला किया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिप्टोकरेंसी कानून पास करने के लिए संसद में एक बिल पेश किया गया जिसके सपोर्ट में 272 सांसदों ने अपना वोट डाला। जबकि 6 सांसद इसके विरोध में थे। संसद में यह कानून पास होने के बाद यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री Mykhailo Fedorov ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए भी इस फैसले के बारे में अपने विचार बताए। 
Advertisement

अपने ट्विटर पोस्ट में मायखैलो फेडोरोव ने कहा, "हम इसके पहले से ही क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल के मामले में दुनिया के टॉप-5 देशों में शामिल हैं। आज हमने एक और कदम आगे बढ़ाया है। संसद ने क्रिप्टोकरेंसी पर कानून पास किया है। अब क्रिप्टोकरेंसी लीगल होगी और यूक्रेन के लोग एसेट्स के दुरुपयोग व धोखाधड़ी से बच सकेंगे।"

यूक्रेन में क्रिप्टोकरेंसी कानून पास होने का असर क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों पर भी दिखा। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत में बढ़ोत्तरी हुई। इसके साथ ही अन्य प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में भी इजाफा देखा गया। यूक्रेन में क्रिप्टोकरेंसी लीगल होने की खबर के बाद बिटकॉइन में 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई। खबर लिखे जाने तक भारत में बिटकॉइन की कीमत 32.5 लाख रुपये थी। 
Advertisement

विश्वभर में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर देशों की सरकारें सकारात्मक कदम उठा रही हैं और डिजिटल करेंसी का इस्तेमाल ट्रेडिंग के साथ साथ अब पेमेंट्स के रूप में भी किया जाने लगा है। हालांकि, भारत में अभी तक क्रिप्टोकरेंसी को लीगल नहीं किया गया है। क्रिप्टोकरेंसी के साथ कई तरह की चुनौतियां भी हैं क्योंकि इन्हें गुमनाम तरीके से एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर किया जा सकता है और इसकी ट्रैकिंग कर पाना आसान नहीं है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  2. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  3. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  8. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  9. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  10. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.