Twitter में डॉगी की एंट्री से Dogecoin में जबरदस्त 28% का उछाल!

Twitter Logo Changed: ट्विटर के सीईओ ने 26 मार्च, 2022 के एक स्क्रीनशॉट को भी शेयर किया, जिसमें मस्क और एक अन्य ट्विटर यूजर के बीच हुई बातचीत है।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2023 16:28 IST
ख़ास बातें
  • सोमवार को, Twitter में लोगो अचानक DOGE लोगो में बदल गया
  • Elon Musk ने लोगो को बदलने को लेकर एक यूजर से हुई बात को याद दिलाया
  • लोगो बदलने के बाद से Dogecoin की कीमत में जबरदस्त उछाल आया है

Twitter Logo Changed: ट्विटर में अब ब्लू बर्ड के बजाय शीबा इनू कुत्ते का चेहरा है

Twitter Logo Changed: सोमवार को, Twitter में नीले रंग की चिड़िया वाला लोगो अचानक Dogecoin क्रिप्टोकरेंसी के Doge लोगो के साथ बदल गया। इसके तुरंत बाद, सोशल मीडिया पर मीम्स से लेकर विभिन्न प्रकार के पोस्ट की बाढ़ आ गई। ट्विटर पर लोगो के DOGE के रूप में बदलते ही डॉजकॉइन की कीमत में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है और कॉइन करीब 28 प्रतिशत तक बढ़ गया है।

Twitter पर होम बटन के ऊपर मौजूद ब्लू बर्ड लोगो के बजाय खबर लिखते समय तक DOGE लोगो दिखाई दे रहा था। यह फिलहाल केवल ट्विटर के वेब वर्जन पर दिखाई दे रहा है। यह डॉजकॉइन को दर्शाता है, जिसे 2013 में मीम के रूप में लॉन्च किया गया था और आज Dogecoin दुनिया के सबसे बड़े मीम कॉइन में से एक है। 

ट्विटर के CEO एलन मस्क (Elon Musk) ने अपने अकाउंट पर एक मजेदार पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें कार में 'डॉज' (शीबा इनू कुत्ते का चेहरा) ड्राइवर सीट पर बैठा है और पुलिस अधिकारी उसका ड्राइविंग लाइसेंस देख रहा है। लाइसेंस में ट्विटर का ब्लू बर्ड लोगो दिख रहा है, जबकि डॉज बोल रहा है कि 'यह पुरानी तस्वीर है।'
 

ट्विटर के सीईओ ने 26 मार्च, 2022 के एक स्क्रीनशॉट को भी शेयर किया, जिसमें मस्क और एक अन्य ट्विटर यूजर के बीच हुई बातचीत है। इस बातचीत में यूजर ने मस्क से बर्ड लोगो को "Doge" में बदलने के लिए कहा था। इस पोस्ट को ट्विटर पर शेयर करते हुए मस्क ने लिखा, "जैसा कि वादा किया था।"
Advertisement
 

जब से लोगो बदला है डॉजकॉइन की कीमत तेजी से बढ़ रही है। CoinMarketCap के अनुसार, पिछले 24 घंटों में Dogecoin की कीमत करीब 28 प्रतिशत बढ़ी है। वहीं, WazirX पर कीमत में करीब 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी का दावा किया गया है।
Advertisement

ऐसा पहली बार नहीं है, जब मस्क की डॉजकॉइन को लेकर की गई किसी हरकत का उसकी कीमत पर असर न पड़ा हो। मस्क का डॉज को लेकर दिया एक इशारा भी टोकन की कीमत में जबरदस्त उतार-चढ़ाव लाता है।

हाल ही में 44 बिलियन डॉलर (लगभग 3,62,100 करोड़ रुपये) में ट्विटर खरीदने बाले मस्क Dogecoin के जाने-माने फैन हैं और पिछले साल सैटरडे नाइट लाइव टॉक शो के दौरान डॉजकॉइन की जमकर तारीफ कर चुके हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  6. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  7. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  9. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  10. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.