टॉप 7 क्रिप्टोकरेंसी, जो BlockFi के दिवालिया घोषित करते ही गिरना शुरू हो गए, इनसे बचकर रहे

FTX में गिरावट और मैक्रो ट्रिगर्स के दौरान, Bitcoin ने अपनी जमीन नहीं खोई और इसमें ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिली।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2022 03:06 IST
ख़ास बातें
  • FTX में गिरावट और मैक्रो ट्रिगर्स के दौरान, Bitcoin ने अपनी जमीन नहीं खोई
  • Ether की कीमत में 2.2% की गिरावट दर्ज की गई
  • Binance Global Inc द्वारा समर्थित टोकन ने भी करीब 5.2% की गिरावट देखी

BlockFi ने हाल ही में दिवालियापन के लिए याचिका दायर की थी

साल 2022 क्रिप्टोकरेंसी के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा, लेकिन इसे बुरा भी नहीं कहा जा सकता। कई बड़े और छोटे टोकन ने साल-दर-साल के हिसाब से अच्छी वृद्धि देखी, लेकिन BlockFi के दिवालिया घोषित करते ही कई क्रिप्टोकरेंसी ने गिरना शुरू कर दिया और लगातार गिर ही रही हैं। BlockFi की इस घोषणा का असर जिन क्रिप्टो पर पड़ रहा है, हम नीचे उन सभी को लिस्ट कर रहे हैं।

Bitcoin (BTC)

FTX में गिरावट और मैक्रो ट्रिगर्स के दौरान, Bitcoin ने अपनी जमीन नहीं खोई और इसमें ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिली। यहां तक ​​कि FTX के पूरी तरह से फेल होने के बाद भी बिटकॉइन का प्रदर्शन प्रभावित नहीं हुआ। हालांकि, BlockFi द्वारा दिवालियापन के लिए फाइल करना, बिटकॉइन के लिए अच्छी खबर साबित नहीं हुई और कॉइन की कीमत में गिरावट देखने को मिली।

Ethereum (ETH)

क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में गिरावट BlockFi की घोषणा के बाद आनी शुरू हुई। CoinMarketCap के अनुसार, एशिया में इसके टोकन Ether की कीमत में 2.2% की गिरावट दर्ज की गई।
 

Binance USD (BUSD) 

CoinMarketCap के अनुसार, सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज में से एक Binance Global Inc द्वारा समर्थित टोकन ने भी करीब 5.2% की गिरावट देखी और इसके पीछे भी BlockFi के दिवालियापन को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।
Advertisement
 

USD Coin (USDC) 

USD Coin की कीमत में बड़ी गिरावट नहीं आई, लेकिन हालिया दिनों में 0.02% की गिरावट के पीछे भी BlockFi की घोषणा बताई जा रही है।
 

Uniswap (UNI) 

UNI के ऊपर BlockFi की घोषणा का बड़ा असर देखने को मिला, जहां टोकन की कीमत में 30% की गिरावट देखने को मिली।
 

Solana (SOL)

Solana (SOL) की कीमत भी हालिया दिनों में करीब 20% गिरी है।
Advertisement
 

Ripple (XRP)

Ripple (XRP) की कीमत में हालिया दिनों में लगभग 15% की गिरावट दर्ज की गई। खासतौर पर बड़ा डिप BlockFi की घोषणा के बाद देखा गया था।

ऐसा दावे के साथ नहीं कहा जा सकता है कि इन टॉप क्रिप्टोकरेंसी में आई गिरावट के पीछे BlockFi का दिवालियापन ही कारण है, लेकिन इनमें आई गिरावट दिवालियापन घोषित करने के आसपास ही दर्ज की गई है।
Advertisement

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी इनवेस्टमेंट के लिए नहीं है। यह सिर्फ लेखक की अपना निजी राय है।हालांकि भारत में क्रिप्टो लीगल नहीं है, इसलिए इसमें निवेश करना सहीं है या नहीं इस बारे में आप अपने फाइनेंशियल एडवाइजर्स से जरूर बात कर लें। Gadgets 360 आपको इन कॉइन के भविष्य की गारंटी नहीं देता है। निवेश या ट्रेड से पहले हम आपको इन कॉइन के बारे में सभी जानकारियां अर्जित करने और इनकी पिछली परफॉर्मेंस को समझने की सलाह देंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  3. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  4. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.