CoinMarketCap के 30 लाख से अधिक यूजर्स का डेटा हुआ लीक!

CoinMarketCap (CMC) के 30 लाख से अधिक यूजर्स का डेटा अक्टूबर की शुरुआत में लीक हो गया था, क्रिप्टो ट्रैकर ने इसकी पुष्टि की।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2021 09:50 IST
ख़ास बातें
  • CMC ने कहा है कि इन लीक हुए ईमेल पतों के पासवर्ड सुरक्षित हैं।
  • प्लैटफॉर्म ने अपने सर्वर के माध्यम से इस लीक की संभावना से भी इनकार किया।
  • 2021 में अब तक क्रिप्टो स्पेस को हैक करने की 32 घटनाएं दर्ज की गई हैं।

रिपोर्ट के अनुसार 12 अक्टूबर को हैकर्स द्वारा 3,117,548 CMC यूजर्स के रजिस्टर्ड ईमेल आईडी अवैध रूप से निकाले गए।

CoinMarketCap (CMC) के 30 लाख से अधिक यूजर्स का डेटा अक्टूबर की शुरुआत में लीक हो गया था, क्रिप्टो ट्रैकर ने इसकी पुष्टि की। स्टेटिटिक्स फर्म HypeStat की एक रिपोर्ट में हाल ही में दावा किया गया है कि हर दिन अमेरिका, भारत और जापान जैसे देशों के 20 लाख 70 हजार से अधिक लोग प्राइस-ट्रैक और क्रिप्टोकरेंसी पर अपडेटेड रहने के लिए प्लैटफॉर्म पर जाते हैं। यह डेटा ब्रीच ऐसे समय में हुआ है जब दुनिया भर में, विशेष रूप से क्रिप्टो-कम्यूनिटी को टारगेट करने वाले  साइबर अटैक की संख्या लगातार बढ़ रही है। क्रिप्टोकरेंसी को वैध बनाने के बारे में अभी भी कई देशों में चल रहे संदेह के बावजूद, दुनिया के कई हिस्सों में क्रिप्टो स्पेस का तेजी से विस्तार हो रहा है।

CryptoPotato ने इस सप्ताह की शुरुआत में बताया कि 12 अक्टूबर को साइबर अपराधियों द्वारा 3,117,548 CMC यूजर्स के रजिस्टर्ड ईमेल आईडी अवैध रूप से निकाले गए और हैकिंग प्लैटफार्म्स पर अपलोड किए गए। इन ईमेल आईडी का अब डार्क वेब पर कारोबार हो रहा है।
Advertisement

CMC ने इस डेटा ब्रीच को स्वीकार करते हुए कहा है कि इन लीक हुए ईमेल पतों के पासवर्ड सुरक्षित हैं। प्लैटफॉर्म ने अपने सर्वर के माध्यम से इस लीक की संभावना से भी इनकार किया है।

CryptoPotato की रिपोर्ट में सीएमसी से जुड़े एक व्यक्ति के हवाले से कहा गया है, “हमने जो डेटा लिस्ट देखी हैं, वे केवल ईमेल आईडी हैं और उनमें कोई पासवर्ड नहीं है। हम अपने सब्सक्राइबर बेस के साथ जुड़े हुए हैं। हमें अपने स्वयं के सर्वर से डेटा लीक का कोई सबूत नहीं मिला है। हम इस मुद्दे की सक्रिय रूप से जांच कर रहे हैं और जैसे ही हमारे पास कोई नई जानकारी होगी, हम अपने सब्सक्राइबर्स को अपडेट करेंगे"। (व्यक्ति की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है।) 
Advertisement
इस हमले के पीछे किसका दिमाग है, अभी तक उस शख्स के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। 

इस खबर ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ शुरू कर दी है, कुछ लोगों (शायद सीएमसी यूजर और क्रिप्टोकरेंसी निवेशक) ने आरोप लगाया है कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से सिक्यूरिटी अलर्ट मिल रहे हैं। लोगों ने सीएमसी पर सवाल भी उठाया है कि अगर उनके सर्वर से डेटा लीक नहीं हुआ तो दूसरी जगह उनका यूजर-डेटा कहां रखा जा रहा है.

Advertisement
हालांकि यह पहली बार नहीं है कि किसी क्रिप्टो-कंपनी को डेटा ब्रीच या लीक का सामना करना पड़ा है। हाल के वर्षों में, BitMEX और Ledger  जैसी क्रिप्टो-संबंधित फर्मों ने इसी तरह के लीक्स का सामना किया है। 

Business Insider की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में अब तक क्रिप्टो स्पेस को हैक करने और धोखाधड़ी की 32 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इन हमलों की वैल्यू लगभग 3 बिलियन डॉलर (लगभग 22,522 करोड़ रुपये) है। रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि अपराधों की संख्या हर साल 41 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  2. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  3. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  5. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  7. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  9. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  10. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.