तेलुगु अभिनेता राणा दग्गुबाती ने अपने स्टार्टअप के साथ की Metaverse में शुरुआत

Ikonz एक मेटावर्स फर्म है जो सेलेब्रिटीज, म्यूजिशियंस और कलेक्टिबल्स खरीदने वाले लोगों को उनके एसेट्स को मैनेज करने में मदद करेगी

तेलुगु अभिनेता राणा दग्गुबाती ने अपने स्टार्टअप के साथ की Metaverse में शुरुआत

Ikonz के को-फाउंडर भारतीय मूल के अमेरिकी आंत्रप्रेन्योर हैं

ख़ास बातें
  • Ikonz को मार्च में इनवेस्टमेंट फर्मों से फंडिंग मिली थी
  • यह स्टार्टअप देश की कहानियों को मेटावर्स के जरिए बताना चाहता है
  • राणा के इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स भी इस फर्म के पास होंगे
विज्ञापन
दक्षिण भारत के लोकप्रिय अभिनेता राणा दग्गुबाती ने Metaverse में उतरने के लिए ज्वाइंट वेंचर Ikonz बनाया है। Ikonz एक मेटावर्स फर्म है जो सेलेब्रिटीज, म्यूजिशियंस और कलेक्टिबल्स खरीदने वाले लोगों को उनके एसेट्स को मैनेज करने में मदद करेगी। Ikonz  के को-फाउंडर भारतीय मूल के अमेरिकी आंत्रप्रेन्योर अभिनव वर्मा कालिडिंडी हैं। 

देश की प्रीमियम एंटरटेनमेंट इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टीज (IP), ब्रांड्स और कहानियों को मेटावर्स पर लाने के लिए यह स्टार्टअप अमर चित्रकथा, टिंकल और एंटरटेनमेंट से जुड़े अन्य ब्रांड्स के साथ टाई-अप कर रहा है। राणा के इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स भी इस फर्म के पास होंगे जिनमें फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन करने वाली सुरेश प्रोडक्ट्स के तहत बनी फिल्में शामिल हैं। इस बारे में राणा ने हाल ही में ट्वीट कर जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि वह Ikonz के को-फाउंडर के तौर एक नए सेगमेंट में शुरुआत कर रहे हैं। Ikonz को मार्च में वेंचर कैपिटल फर्म विलेज ग्लोबल और टेक्नोलॉजी इनवेस्टमेंट फर्म वुडस्टॉक से फंडिंग मिली थी। विलेज ग्लोबल में Mark Zuckerberg, जेफ बेजोस और बिल गेट्स का इनवेस्टमेंट है। 

यह स्टार्टअप देश की कहानियों को NFT और मेटावर्स के जरिए दुनिया को बताना चाहता है। बहुत से ग्लोबल ब्रांड्स मेटावर्स में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। रेस्टोरेंट चेन McDonald की योजना एक वर्चुअल रेस्टोरेंट लॉन्च करने की है जिसमें वास्तविक और वर्चुअल गुड्स शामिल होंगे। इसमें होम डिलीवरी वाले फूड आइटम्स भी मौजूद होंगे। बेकरी और कैफे चेन Panera Bread की ओर से भी मेटावर्क में उतरने के लिए इसी तरह का एक ट्रेडमार्क जमा किया गया है। ग्लोबल बैंकों में से एक जेपी मॉर्गन ने ब्लॉकचेन-बेस्‍ड वर्चुअल वर्ल्ड 'डीसेंट्रालैंड' में एक लाउंज लॉन्च किया है। ऐसा करके यह मेटावर्स में पहला प्रमुख बैंक बन गया है।

अमेरिका के लोकप्रिय स्नैक ब्रांड्स में से एक Slim Jim ने भी मेटावर्स में उतरने की योजना बनाई है। इसके लिए 'Slim Jim', 'Meataverse' और 'Long Boi Gang' के तीन नामों के लिए लाइसेंस का आवेदन किया गया है। इस कंपनी की शुरुआत 1928 में हुई थी और अब यह मेटावर्स के लिए वर्चुअल गुड्स, फूड प्रोडक्ट्स और NFT से जुड़ी सर्विसेज लाने की तैयारी कर रही है। लोगों को केवल वर्चुअल तरीके से Slim Jim के फूड प्रोडक्ट्स को खरीदने, बेचने, ट्रेड और कलेक्ट करने की सुविधा मिलेगी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Metaverse, actor, Rana Daggabati, Startup, Digital, Movies, Funding
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »