Dogecoin और Shiba Inu नहीं, व्हेल अकाउंट्स में अब ShibDoge की है टॉप होल्डिंग!

WhaleStats की ताजा रिपोर्ट कहती है कि इथेरियम व्हेल्स द्वारा होल्ड की जाने वाली टॉप मीम क्रिप्टोकरेंसी Shiba Inu (SHIB) और Dogecoin (DOGE) नहीं हैं बल्कि ShibDoge है

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 जुलाई 2022 10:10 IST
ख़ास बातें
  • ShibDoge एक नया प्रोजेक्ट है, जो डॉजकॉइन और शिबा इनु पर आधारित है
  • ShibDoge की इथेरियम व्हेल्स में कुल होल्डिंग 685 मिलियन डॉलर है
  • यह शिबा इनु से 6.3 करोड़ डॉलर ज्यादा है

डॉजकॉइन की वर्तमान में कीमत 5.15 रुपये पर चल रही है

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट की मंद चाल के बावजूद पिछले कुछ दिनों में मीम क्रिप्टोकरेंसी में एक्टिविटी प्रतिशत काफी बढ़़ गया है। Dogecoin और Shiba Inu के एक्टिव एड्रेसेज की संख्या में वृद्धि के साथ ही हालिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि टॉप इथेरियम व्हेल्स में होल्ड की जाने वाले क्रिप्टोकरेंसी में डॉजकॉइन और शिबा इनु जैसी  मीम क्रिप्टोकरेंसी भी शामिल हैं। लेकिन एक ताजा अपडेट अब कुछ और ही कहता है। 

WhaleStats की ताजा रिपोर्ट कहती है कि इथेरियम व्हेल्स द्वारा होल्ड की जाने वाली टॉप मीम क्रिप्टोकरेंसी Shiba Inu (SHIB) और Dogecoin (DOGE) नहीं हैं बल्कि ShibDoge है। डॉजकॉइन और शिबा इनु के लिए एक नया प्रतिद्वंदी मार्केट में उभर रहा है। व्हेल अकाउंट्स ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म के ताजा आंकड़े बताते हैं कि टॉप 1000 इथेरियम व्हेल्स जिस क्रिप्टोकरेंसी को सबसे ज्यादा होल्ड करते हैं, उसमें ShibDoge का नाम आता है, न कि DOGE और SHIB का। हालांकि, शिबा इनु ShibDoge के बाद दूसरी सबसे बड़ी मीम क्रिप्टोकरेंसी है जिसे इथेरियम व्हेल्स होल्ड करते हैं। 
Advertisement

जारी किए गए आंकडों के अनुसार, ShibDoge की इथेरियम व्हेल्स में कुल होल्डिंग 685 मिलियन डॉलर यानि लगभग 68.5 करोड़ डॉलर की है। यह शिबा इनु से 6.3 करोड़ डॉलर ज्यादा है। शिबा इनु और डॉजकॉइन को जहां एक मजाक के रूप में शुरू किया गया था, अब ये दोनों मीम टोकन विश्वभर में प्रसिद्ध हैं और इनके निवेशकों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। 

ShibDoge एक नया प्रोजेक्ट है, जो Dogecoin (DOGE) और Shiba Inu (SHIB) की पॉपुलरिटी के आधार पर शुरू किया गया है। इसकी शुरुआत दिसंबर 2021 में पीटर नाम के शख्स की एक पोस्ट के साथ होती है। पोस्ट में पीटर ने लिखा है कि वो शुरू से ही डॉजकॉइन और शिबा इनु को फॉलो करते आ रहे हैं। दोनों ही कॉइन्स को एक ही मकसद से शुरू किया गया था लेकिन बाद में दोनों कॉइन्स की पॉपुलरिटी बढ़ी और दोनों में मुकाबला शुरू हो गया। 
Advertisement

पीटर का कहना है कि अच्छा हो, अगर दोनों ही कम्यूनिटी साथ में आ जाएं। इसलिए उन्होंने शिबा इनु और डॉजकॉइन को आधार बनाकर दोनों ही टोकनों को एक टोकन में समाहित कर दिया और ShibDoge नाम के नए प्रोजेक्ट की शुरुआत की। शिबा इनु और डॉजकॉइन के और भी कई क्लोन मार्केट में मौजूद हैं लेकिन शिबडॉज उनसे अलग है। पीटर कहते हैं कि वो एक ऐसा प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते थे जिसमें लोग एक साथ आकर काम कर सकें और जिसमें किसी तरह का आपस में कोई मुकाबला न हो। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  5. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  3. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  6. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  7. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  8. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  10. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.