Metaverse में एंट्री के लिए तैयार है Shiba Inu, बेचेगा डिज़िटल प्लॉट

शीबा इनु की टीम इस मेटावर्स प्रोजेक्ट में भागीदारी हासिल करने के लिए अज्ञात संस्थाओं के साथ बातचीत भी कर रही है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 10 फरवरी 2022 21:27 IST
ख़ास बातें
  • Shiba Inu Metaverse का कोडनेम फिलहाल "Shiberese" रखा गया है
  • Shiba लैंड को वर्चुअल रियल इस्टेट प्रोजेक्ट के रूप में किया जाएगा पेश
  • Doge Killer क्रिप्टोकरेंसी के होल्डर्स को Shiberse में पहली एंट्री मिलेगी

खबर लिखते समय तक Shiba Inu की कीमत $0.00003342 (लगभग 0.0025 रुपये) थी

क्रिप्टोकरेंसी स्पेस में कई गुना प्रॉफिट दर्ज करने के बाद, मीम कॉइन शीबा इनु (Shiba Inu) ने मेटावर्स (Metaverse) में दाखिल होने का फैसला कर लिया है। शीबा इनु के डेवलपर्स ने घोषणा करते हुए कहा कि वे जल्द ही मेटावर्स में खरीद के लिए शीबा लैंड प्लॉट जारी करेंगे। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि मेटावर्स एक वर्चुअल दुनिया के रूप में कार्य करेगा, जो लोगों को डिज़िटल एलिमेंट्स के जरिए 3D अवतार के रूप में एक-दूसरे से बातचीत करने का अनुभव देगा। ब्लॉकचेन के सपोर्ट से लैस यह स्पेस कई छोटी और बड़ी टेक कंपनियों को अपनी ओर खींच रहा है।

Shiba Inu Metaverse का कोडनेम फिलहाल "Shiberese" है, लेकिन कम्युनिटी के लीडर्स ने फरवरी में बाद में इसका आधिकारिक नाम पेश करने का वादा किया है।

इस मीम कॉइन को ऑपरेट करने वालों का लक्ष्य अपने Shiba लैंड को एक वर्चुअल रियल इस्टेट प्रोजेक्ट के रूप में पेश करना है।

SHIB क्रिएटर्स द्वारा बनाए गए Doge Killer (LEASH) क्रिप्टोकरेंसी के होल्डर्स को Shiberse में पहली एंट्री मिलेगी। CoinMarketCap के अनुसार, LEASH टोकन खबर लिखते समय तक $1,769 (लगभग 1.30 लाख रुपये) के आसपास ट्रेड कर रहा था।
Advertisement
 

घोषणा में आगे कहा गया है, "लैंड बेचने के इस एक्सक्लूसिव प्रोसेस के खत्म होने के बाद बची लैंड को अनलॉक कर पब्लिक के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।"
Advertisement

शीबा इनु की टीम इस मेटावर्स प्रोजेक्ट में भागीदारी हासिल करने के लिए अज्ञात संस्थाओं के साथ बातचीत भी कर रही है।

यह क्रिप्टोकरेंसी अगस्त 2020 में एक अज्ञात क्रिएटर रयोशी (Ryoshi) द्वारा बनाई गई थी, और इसे डॉजकॉइन किलर के रूप में जाना जाता है। Dogecoin के बाद मार्केट में आए Shiba Inu ने आने के साथ ही मार्केट में जबरदस्त रिस्पॉन्स हासिल किया था।
Advertisement

खबर लिखे जाने तक, CoinMarketCap पर प्रत्येक SHIB टोकन की कीमत $0.00003342 (लगभग 0.0025 रुपये) के आसपास थी।
Advertisement

कई रिसर्च रिपोर्ट्स का कहना है कि 2024 तक मेटावर्स की मार्केट 800 अरब डॉलर (लगभग 59,58,719 करोड़ रुपये) तक पहुंच जाएगी।

क्रिप्टोकरेंसी मेटावर्स का एक अभिन्न अंग है, क्योंकि ये लोगों को डिज़िटल एसेट और उनसे आए रिटर्न की वैल्यू की गणना फिएट करेंसी में करने का मौका देते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  7. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  8. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  9. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  10. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.