Shiba Inu बर्न करने वालों को नहीं मिल रहे रिवॉर्ड, टीम ने मांगी माफी

अप्रैल में शुरू हुए इस पोर्टल में अब तक अरबों SHIB टोकन बर्न किए जा चुके हैं, लेकिन पोर्टल देरी से जूझ रहा है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 जुलाई 2022 16:00 IST
ख़ास बातें
  • Ryoshi Vision ने ट्वीट के जरिए कम्युनिटी को धीरज रखने का अनुरोध किया
  • टीम ने रिवॉर्ड बांटे जाने में देरी की बात को भी स्वीकारा
  • Ryoshi Vision एक ERC20 टोकन है

Shiba Inu बर्न पोर्टल को अप्रैल में शुरू किया गया था

Shiba Inu कम्युनिटी लंबे समय से SHIB टोकन बर्न करने के बदले मिलने वाले रिवॉर्ड में देरी होने पर नाराजगी जता रही थी, जिसे लेकर टीम को लगातार शिकायते भी मिल रही थी। बता दें, शीबा इनु टीम ने Ryoshi Vision के साथ मिलकर हाल ही में एक नया बर्न पोर्टल शुरू किया था, जिसके जरिए SHIB टोकन बर्न करने पर होल्डर्स को रिवॉर्ड दिए जाने का वादा किया गया था। हालांकि, कम्युनिटी की शिकायत है कि उन्हें ये रिवॉर्ड प्राप्त करने में देरी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद आखिरकार Shiba Inu और Ryoshi Vision टीम ने इस देरी की जिम्मेदारी लेते हुए एक अपडेट जारी किया है।

Shiba Inu टीम ने एक ब्लॉग के जरिए जानकारी दी है कि रिवॉर्ड बांटे जाने में होने वाली देरी के चलते कम्युनिटी बेहद नाराज है। टीम ने बताया कि जिन होल्डर्स ने अपने शिब टोकन को बर्न किया है, उन्हें बेहद धीमी रफ्तार से रिवॉर्ड दिए जा रहे हैं। टीम ने कहा "पुरस्कारों की तरलता खराब प्रदर्शन कर रही है।"
Advertisement

Shiba Inu टीम ने Ryoshi Vision से अनुरोध किया है कि टीम अपनी कम्युनिटी के साथ बेहतर कम्युनिकेशन और पारदर्शिता रखे।
 

Ryoshi Vision ने ट्वीट के जरिए कम्युनिटी को धीरज रखने का अनुरोध किया और रिवॉर्ड बांटे जाने में देरी की बात को भी स्वीकारा। ट्वीट में कहा गया है कि "हम इस समय दोनों समुदायों और बर्न पोर्टल उत्साही लोगों को हुई असुविधा और निराशा के लिए क्षमा चाहते हैं।" ट्वीट आगे कहता है, "हमारे वर्तमान प्रयासों के बारे में अधिक विस्तृत स्पष्टीकरण वाला एक माध्यम [ब्लॉग] जारी किया जाएगा।"
Advertisement

Ryoshi Vision एक ERC20 टोकन है, जिसका नाम Shiba Inu प्रोजेक्ट के निर्माता के नाम (छद्म नाम) पर रखा गया है, लेकिन यह क्रिप्टोकरेंसी शीबा इनु इकोसिस्टम का हिस्सा नहीं है।
Advertisement

SHIB बर्न पोर्टल को उन यूजर्स को पुरस्कृत करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो अपने शिब टोकन को बर्न कर उन्हें Ryoshi टोकन के रूप में रिवॉर्ड प्राप्त कर पैसिव इनकम में बदलना चाहते हैं। प्रोजेक्ट के वादे अनुसार, सभी लेन-देन का लगभग आधा प्रतिशत SHIB बर्न करने वाले यूजर्स को वितरित किया जाना चाहिए।

अप्रैल में शुरू हुए इस पोर्टल में अब तक अरबों SHIB टोकन बर्न किए जा चुके हैं, लेकिन पोर्टल देरी से जूझ रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.