Shiba Inu के बर्न रेट में 150 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी

Shiba Inu के प्रमुख डिवेलपर Shytoshi Kusama ने कहा है कि वह जल्द ही इस मीम कॉइन की कम्युनिटी के साथ एक ब्लॉग पोस्ट शेयर करेंगे। इसके बाद से अटकलें बढ़ गई हैं

Shiba Inu के बर्न रेट में 150 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी

पिछले एक दिन में 112,647,175 SHIB कॉइन्स नष्ट किए गए हैं

ख़ास बातें
  • आमतौर पर बड़ी ट्रांजैक्शंस व्हेल्स की एक्टिविटी बढ़ने से जुड़ी होती हैं
  • ये अधिक मात्रा में खरीदारी या बिक्री करते हैं
  • इस मीम कॉइन को पिछले वर्ष पेश किया गया था
विज्ञापन
लोकप्रिय मीम कॉइन्स में शामिल Shiba Inu के बर्न रेट में काफी बढ़ोतरी हुई है। पिछले एक दिन में 112,647,175 SHIB कॉइन्स नष्ट किए गए हैं और 15 से अधिक ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट है। यह संख्या बढ़ रही है। Shiba Inu के प्रमुख डिवेलपर Shytoshi Kusama ने कहा है कि वह जल्द ही इस मीम कॉइन की कम्युनिटी के साथ एक ब्लॉग पोस्ट शेयर करेंगे। इसके बाद से अटकलें बढ़ गई हैं।

Shibburn वेबसाइट ने बताया है कि 20.8 करोड़ SHIB को बर्न किया गया है और इसका बर्न रेट 150 प्रतिशत से अधिक का है। Shib burn ट्विटर एकाउंट पर एक पोस्ट से 86,405,616 SHIB को एक ट्रांजैक्शन में निष्क्रिय वॉलेट्स में भेजने का पता चला है। बड़े होल्डर्स माने जाने वाले Shiba Inu व्हेल्स की इन ट्रांजैक्शंस में बड़ी हिस्सेदारी है। आमतौर पर बड़ी ट्रांजैक्शंस व्हेल्स की एक्टिविटी बढ़ने से जुड़ी होती हैं क्योंकि ये बड़ी मात्रा में खरीदारी या बिक्री करते हैं। WhaleStats के टॉप 100 Shiba Inu होल्डर्स के एनालिसिस से क्रिप्टो व्हेल्स के अरबों SHIB टोकन्स से जुड़ी ट्रांजैक्शंस करने से इस मीम कॉइन के औसत बैलेंस में लगभग 6.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की भी जानकारी मिली है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश करने पर Shiba Inu का प्राइस घटकर 0.00001 डॉलर पर था। हाल ही में ट्रैवल वेबसाइट Travala ने Ferrari, Rolls-Royce, Lamborghini सहित कई लग्जरी कारों की बुकिंग के लिए पेमेंट ऑप्शन के तौर पर SHIB को स्वीकार करने की घोषणा की थी। Travala ने ट्विटर पर पोस्ट में कहा था कि लोग फर्म की वेबसाइट पर लग्जरी कारों की बुकिंग के लिए SHIB का इस्तेमाल कर सकते हैं। फर्म ने पिछले साल दिसंबर में शीबा इनु क्रिप्टोकरेंसी के लिए सपोर्ट जोड़ा था, जिसके बाद से लोग वेबसाइट पर कई प्रोडक्ट्स और सर्विस के लिए SHIB में पेमेंट कर सकते हैं। 

कई बड़े ब्रांड्स ने अपने प्रोडक्ट्स और सर्विसेज के लिए Shiba Inu को पेमेंट के ऑप्शन में जोड़ना शुरू किया है। टिकट और होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म XcelTrip ने भी हाल ही में SHIB में पेमेंट लेने की घोषणा की थी। इस प्लेटफॉर्म पर SHIB होल्डर्स अपने ट्रैवल के लिए इस मीम कॉइन के जरिए पूरी पेमेंट कर सकते हैं। फर्म ने बताया कि यूजर्स को SHIB के इस्तेमाल से 70 से अधिक देशों में लगभग 23 लाख होटल और 450 से अधिक एयरलाइंस के लिए बुकिंग करने की सुविधा मिलेगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Transactions, whales, SHIB, Market, Price, Payment, Developer, Purchase
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »