800% के उछाल के साथ Shiba Inu अब 'मजाक' नहीं, लेकिन लगाम आठ बड़े हाथों में

पॉपुलैरिटी के मामले में शीबा इनु का बाजार पूंजीकरण, डॉजीकॉइन (DOGE) के करीब आ गया  है। वह भी तब, जब इस मीम कॉइन के ल‍िए इस सप्‍ताह शुरुआत अच्‍छी नहीं रही थी।   

800% के उछाल के साथ Shiba Inu अब 'मजाक' नहीं, लेकिन लगाम आठ बड़े हाथों में

SHIB के संचालन का 70.52 प्रतिशत आठ विशालकाय खातों द्वारा नियंत्रित किया जाता है

ख़ास बातें
  • पॉपुलैरिटी में शीबा इनु का बाजार पूंजीकरण, डॉजकॉइन के बराबर आ गया है
  • इसके 838,305 होल्‍डर्स में से 20 होल्‍डर 75.95 प्रतिशत हिस्सा रखते हैं
  • इस पर दांव लगाने वाले निवेशकों को बीते वक्‍त में भारी मुनाफा हुआ है
विज्ञापन
क्रिप्‍टोकरेंसी की दुनिया में एक मजाक के रूप में लॉन्‍च हुई शीबा इनु (SHIB) की पॉपुलैरिटी लगातार तेज हो रही है। पॉपुलैरिटी के मामले में शीबा इनु का बाजार पूंजीकरण, डॉजीकॉइन (DOGE) के करीब आ गया  है। वह भी तब, जब इस मीम कॉइन के ल‍िए इस सप्‍ताह शुरुआत अच्‍छी नहीं रही थी।

गौर करने वाली बात यह है क‍ि मीम आधारित इस क्रिप्‍टो कॉइन ने बाजार पूंजीकरण में टॉप 10 सबसे बड़ी क्रिप्टो संपत्तियों की लिस्‍ट में प्रवेश कर लिया है। और यह अपनी कट्टर प्रतिद्वंद्वी डॉजकॉइन से एक पायदान ही नीचे है। क्रिप्टो रिसर्च फर्म इनटू द ब्लॉक के अनुसार, SHIB के संचालन का 70.52 प्रतिशत आठ विशालकाय खातों द्वारा नियंत्रित किया जाता है। इनमें से एक व्‍यक्‍ति 41.03 प्रतिशत हिस्‍सा रखता है। शीबा इनु ने अकेले पिछले सप्ताह में 800 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की है। इसका सीधा मतलब है कि इन सभी लोगों ने अपने निवेश पर भारी मुनाफा कमाया है।

कॉइनकॉर्प के डेटा से पता चलता है कि बिटकॉइन की सर्कुलेटिंग सप्‍लाई 18.85 मिलियन है, जो आज मौजूद 549 ट्रिलियन, शीबा इनु से बहुत कम है। इसके 838,305 होल्‍डर्स में से 20 होल्‍डर आपूर्ति का 75.95 प्रतिशत हिस्सा रखते हैं।
जहां तक उस शख्‍स की है, जो शीबा इनु के संचालन का 41% से अधिक अपने पास रखता है, तो उस अकाउंट से अटैच वॉलेट का इस्‍तेमाल इथेरियम के सह-संस्थापक विटालिक ब्यूटिरिन द्वारा 50 ट्रिलियन SHIB को डंप करने के लिए किया जाता है।

इसी साल मई महीने में Buterin ने उन टोकन को इंडिया के लिए बनाए गए एक क्रिप्टो-आधारित COVID-19 राहत कोष के लिए दान किया था। तब उन टोकन्‍स की कीमत 1 बिलियन डॉलर यानी लगभग 7,497 करोड़ रुपये थी। सभी प्रचलित SHIB टोकन के 50 प्रतिशत टोकन में से बाकी राशि को शीबा इनु की स्‍थापना के समय Buterin को तोहफे के रूप में दिया गया था। बाद में उन्‍हें प्रचलन से बाहर कर दिया गया।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Crypto, Crypotcurrency, Doge, dogecoin, shiba inu, etherium

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  5. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  6. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  7. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  9. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »