जुलाई में बर्न किए गए 4 अरब से अधिक Shiba Inu टोकन

पिछले कुछ घंटों में हुई एक बड़ी ट्रांजैक्शन में 66,45,872 SHIB को निष्क्रिय वॉलेट्स में भेजा गया है। इसके अलावा एक अन्य ट्रांजैक्शन में 13,60,730 SHIB टोकन्स को बर्न किया गया

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 अगस्त 2022 15:50 IST
ख़ास बातें
  • बड़ी संख्या में SHIB निष्क्रिय वॉलेट्स में भी भेजे गए हैं
  • पिछले महीने 4,762,745,494 SHIB टोकन्स को बर्न किया गया
  • इस मीम कॉइन में इथेरियम व्हेल्स की काफी होल्डिंग है

इस मीम कॉइन पर Ethereum व्हेल्स सबसे अधिक दांव लगाते हैं

लोकप्रिय मीम कॉइन्स में से एक Shiba Inu के टोकन्स को जुलाई में बड़ी संख्या में बर्न किया गया है। पिछले महीने कई ट्रांजैक्शंस में 4,762,745,494 SHIB टोकन्स को बर्न किया गया। इसके अलावा पिछले कुछ घंटों में बड़ी संख्या में SHIB को निष्क्रिय वॉलेट्स में भेजा गया है। 

Shibburn ट्रैकर ने बताया है कि पिछले कुछ घंटों में हुई एक बड़ी ट्रांजैक्शन में 66,45,872 SHIB को निष्क्रिय वॉलेट्स में भेजा गया है। इसके अलावा एक अन्य ट्रांजैक्शन में 13,60,730 SHIB टोकन्स को बर्न किया गया। Shiba Inu के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो ट्वीट किया गया है जिससे अटकलें बढ़ गई हैं। यह वीडियो पिछले सप्ताह पोस्ट किए गए वीडियो के क्रम में है, जिसमें एक गेम कंसोल की इमेज थी। इस मीम कॉइन के डिवेलपर Shytoshi Kusama इससे यह संकेत दे रहे हैं कि क्या नया हो सकता है। WhaleStats के अनुसार, इस मीम कॉइन के होल्डर्स की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है और यह 12,16,000 से अधिक हो गई है।  
Advertisement

इस मीम कॉइन पर Ethereum व्हेल्स सबसे अधिक दांव लगाते हैं और इन व्हेल्स के एसेट्स की लिस्ट में वैल्यू के लिहाज से यह टॉप पर है। इसने MATIC, LINK और MANA को पीछे छोड़ दिया है। SHIB में इन व्हेल्स की लगभग 64.6 करोड़ डॉलर की होल्डिंग है। व्हेल्स के पास इसके बाद MATIC, MANA और LINK की सबसे अधिक होल्डिंग है। Ethereum ब्लॉकचेन पर MANA संख्या के लिहाज से व्हेल्स के पास सबसे अधिक है। हालांकि, वैल्यू में SHIB इससे आगे है। Shiba Inu के Metaverse पर एक लाख से अधिक वर्चुअल प्लॉट्स की बिक्री की गई है। इनमें से कुछ प्लॉट्स का इस्तेमाल रोड, ग्राउंड और अन्य सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए होगा। इन प्लॉट्स को चार कैटगेरी - Silver Fur, Gold Tail, Platinum Paw और Diamond Teeth में बांटा गया है। SHIB टीम ने लैंड प्राइसिंग टोकन के तौर पर न्यूट्रल क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने का फैसला किया था

हाल ही में Shiba Inu के प्राइस में Ethereum whales की ओर से बड़ी खरीदारी करने के कारण कुछ तेजी आई थी। पिछले कुछ महीनों से मैक्रो इकोनॉमिक चिंताओं के कारण क्रिप्टो मार्केट पर दबाव है। कुछ बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज में काफी बिकवाली हुई है। दो Ethereum व्हेल्स ने 530 अरब से अधिक SHIB तीन बड़ी ट्रांजैक्शंस में खरीदे थे। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Transactions, whales, Purchase, Twitter, Holdings, Ethereum, SHIB, Game, Developer

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  2. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  3. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  4. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  5. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  7. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  8. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  9. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  10. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.