इस दिग्गज इन्वेस्टर ने Bitcoin की तुलना Yahoo और Microsoft के शेयर से की, जानें क्या कहा...

Kevin O'Leary ने ट्विटर पर लिखा (अनुवादित) "बिटकॉइन सिर्फ एक कॉइन या करेंसी नहीं है, यह एक सॉफ्टवेयर है।"

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 22 फरवरी 2022 21:13 IST
ख़ास बातें
  • 2019 में Bitcoin को 'कचरा' कहने वाले ओ'लेरी अब है इसके बड़े प्रशंसक
  • अपने पोर्टफोलियो में तीन प्रतिशत हिस्सा Bitcoin का रखते हैं Kevin
  • 2009 में स्थापित बिटकॉइन का मार्केट कैप 704 बिलियन डॉलर से अधिक है

शुरुआत में Kevin O'Leary Bitcoin के कट्टर विरोधी थे

Kevin O'Leary कनाडा स्थित करोड़पति निवेशक हैं, जिनके लेटेस्ट बयान से यह पता चलता है कि वे Bitcoin रखने की तुलना सॉफ्टवेयर की बड़ी कंपनियों के शेयरों के मालिक होने से करते हैं। ओ'लेरी ने हाल ही में एक ट्विटर पोस्ट में कहा कि BTC एसेट रखना Microsoft और Yahoo जैसी कंपनियों के शेयर रखने के समान है। 2019 और 2021 के बीच, 67 वर्षीय 'Shark Tank' जज O'Leary बिटकॉइन के कट्टर विरोधी से बदलकर आज दुनिया की इस सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी के प्रमुख प्रमोटरों में से एक बन गए हैं। उनकी भविष्यवाणियों के अनुसार, क्रिप्टो मार्केट में अधिक ऑपरेशनल स्पष्टता आने के बाद, बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin future price) भविष्य में $300,000 (लगभग 2.25 करोड़ रुपये) तक पहुंच सकती है।

Kevin O'Leary ने ट्विटर पर लिखा (अनुवादित) "बिटकॉइन सिर्फ एक कॉइन या करेंसी नहीं है, यह एक सॉफ्टवेयर है।"
 

2019 में बिटकॉइन को 'कचरा' कहने वाले ओ'लेरी के पास वर्तमान में अपने कुल पोर्टफोलिया का तीन प्रतिशत हिस्सा बिटकॉइन में निवेश के रूप में रखते हैं। हालांकि, वे बिटकॉइन की तुलना बड़ी कंपनियों के शेयरों से करने वाले पहले व्यक्ति नहीं हैं।

हाल ही में, Fidelity के डायरेक्टर ऑफ ग्लोबल मैक्रो जुरिएन टिमर (Jurrien Timmer) ने Bitcoin की बढ़ोतरी की तुलना 90 के दशक में Apple के सत्ता में आने से की थी। पिछले हफ्ते, फिडेलिटी इंटरनेशनल ने अपना पहला इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट लॉन्च किया, जो यूरोप में बिटकॉइन को ट्रैक करता है।
Advertisement
 

पिछले साल, SkyBridge Capital के संस्थापक, एंथनी स्कारामुची (Anthony Scaramucci) ने कथित तौर पर कहा था कि बिटकॉइन उन्हें Facebook, Google, और Amazon की याद दिलाता है।
Advertisement

CoinMarketCap के अनुसार, बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price today) वर्तमान में $37,156 (लगभग 28 लाख रुपये) है।

2009 में स्थापित इस कॉइन का मार्केट कैप (Bitcoin market cap) $704 बिलियन (लगभग 52,74,836 करोड़ रुपये) से अधिक है। Bitcoin को पिछले साल 1 ट्रिलियन डॉलर (करीब 74,88,050 करोड़ रुपये) के रिकॉर्ड शिखर पर पहुंचने में सिर्फ 12 साल लगे।
Advertisement

CryptoParrot की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इसकी तुलना में, Microsoft ने $1 ट्रिलियन वैल्यूएशन को हासिल करने में लगभग 44 साल का समय लिया था, जबकि Apple, Amazon और Google को समान सफलता के लिए क्रमशः 42 साल, 24 साल और 21 साल लगे।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Kevin O Leary, Bitcoin, Bitcoin news, Cryptocurrency
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  13. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.