Bitcoin की सप्लाई को कौन कंट्रोल करता है? रिसर्च में आया सामने

रिसर्च में कहा गया है जब बिटकॉइन की शुरुआत हुई थी, उस समय जिन लोगों ने इसमें निवेश किया था, आज के समय में वे लोग ही इसकी सप्लाई को कंट्रोल करते हैं

Bitcoin की सप्लाई को कौन कंट्रोल करता है? रिसर्च में आया सामने

बिटकॉइन की भारत में कीमत 16,40,333 रुपये पर चल रही है

ख़ास बातें
  • अप्रैल में 1 करोड़ 90 लाखवां बिटकॉइन जारी किया जा चुका है
  • अब माइनिंग के लिए केवल 20 लाख बिटकॉइन ही बचे हुए हैं
  • बिटकॉइन माइनर को प्रत्येक ब्लॉक बनाने के लिए 6.25 BTC मिलते हैं
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी में पिछले दो दिन से हल्का सुधार आने लगा है। Bitcoin, दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एक बार फिर से 20 हजार डॉलर के पास चली गई है। दरअसल, क्रिप्टो मार्केट का मूड बिटकॉइन की कीमत से ही पता लग जाता है। डिजटल करेंसी में टोकन की सप्लाई से इसकी कीमत भी जुड़ी होती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी की सप्लाई को कौन कंट्रोल करता है? इसे लेकर एक रिसर्च सामने आई है जिसमें काफी रोचक जानकारी दी गई है। 

Bitcoin सबसे महंगी डिजिटल करेंसी है, जिसे लेकर Bloomberg ने एक रिसर्च की है। रिसर्च में कहा गया है जब बिटकॉइन की शुरुआत हुई थी, उस समय जिन लोगों ने इसमें निवेश किया था, आज के समय में वे लोग ही इसकी सप्लाई को कंट्रोल करते हैं। आज के समय में बिटकॉइन के निवेशकों के पास लाखों करोड़ों डॉलर के कॉइन हैं। इन्हीं लोगों के पास बिटकॉइन बड़ी संख्या में मौजूद हैं और ये इसकी सप्लाई के साथ साथ कुछ हद तक कीमत को कंट्रोल करते हैं। लेकिन, अगर इनके पास सबसे बड़ी संपत्ति है, तो साथ में जोखिम भी है। क्योंकि, क्रिप्टोकरेंसी का बाजार बेहद अस्थिर है, इसलिए कल के अरबपति को आज दिवालिया होते देर नहीं लगती है। 

अप्रैल में 1 करोड़ 90 लाखवां बिटकॉइन जारी किया जा चुका है। अब माइनिंग के लिए केवल 20 लाख बिटकॉइन ही बचे हुए हैं जो सर्कुलेशन में लाए जा सकते हैं। वर्तमान में बिटकॉइन की सप्लाई 19,093,450 कॉइन की है। बिटकॉइन की कुल सप्लाई की अंतिम सीमा 2 करोड़ 10 लाख बिटकॉइन की है। बिटकॉइन का निर्माण गुमनाम व्यक्ति सातोशी नाकामोतो ने किया था, जिसे 50 बिटकॉइन का ईनाम दिया गया था। इसे ब्लॉक रिवॉर्ड कहा जाता है। यह ईनाम हर 210,000 बिटकॉइन पर आधा हो जाता है या हर चार साल में आधा हो जाता है। 

फिलहाल, बिटकॉइन माइनर को प्रत्येक ब्लॉक बनाने के लिए 6.25 BTC मिलते हैं। 1 करोड़ 90 लाख बिटकॉइन माइन करने में 12 साल का समय लग गया। इससे हिसाब लगाया जा सकता है कि 2 करोड़ 10 लाख बिटकॉइन 2140वें साल तक माइन किए जा सकते हैं। बिटकॉइन की वर्तमान कीमत की बात करें तो आज इसकी ट्रेड ओपनिंग बढ़त के साथ हुई है। खबर लिखे जाने के समय तक बिटकॉइन की भारत में कीमत 16,40,333 रुपये पर थी जो कि पिछले 24 घंटों में 1.74 प्रतिशत की बढ़त है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BTC, BTC supply, Bitcoin, Bitcoin price in India 2022
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »