RBI गवर्नर बोले- प्राइवेट क्रिप्‍टोकरेंसी हैं बड़ा खतरा, अपने रिस्‍क पर ही करें निवेश

गौरतलब है कि इस साल के केंद्रीय बजट में सरकार ने किसी भी वर्चुअल डिजिटल एसेट के ट्रांसफर के जरिए होने वाली आय पर टैक्स लगाने की बात कही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 फरवरी 2022 17:58 IST
ख़ास बातें
  • आरबीआई गवर्नर ने ‘ट्यूलिपमेनिया’ का जिक्र भी किया
  • इसमें निवेशक अफवाहों में आकर किसी संपत्ति पर पैसा लगा देते हैं
  • आखिर में मामला पानी के बुलबुले की तरह हो जाता है

सरकार ने यह भी स्‍पष्‍ट कर दिया है कि टैक्‍स लगाने का मतलब यह नहीं है कि देश में प्राइवेट क्रिप्‍टोकरेंसी को मान्‍यता मिल गई है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गर्वनर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने क्रिप्‍टोकरेंसीज (Cryptocurrency) में निवेश को लेकर चेतावनी दी है। एक मौद्रिक नीति बैठक के बाद न्‍यूज कॉन्‍फ्रेंस में शक्तिकांत दास ने कहा कि प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी वित्तीय स्थिरता के लिए बड़ा खतरा है। निवेशकों को यह ध्यान में रखना चाहिए कि वो अपने जोखिम पर निवेश कर रहे हैं। आरबीआई गवर्नर ने ‘ट्यूलिपमेनिया' का जिक्र भी किया। इसमें निवेशक अफवाहों में आकर किसी संपत्ति पर पैसा लगा देते हैं। आखिर में मामला पानी के बुलबुले की तरह हो जाता है। शक्तिकांत दास ने क्रिप्‍टोकरेंसी को भी ऐसा ही बताया। कहा कि इसका कोई अंतर्निहित (underlying) (मूल्य) नहीं है। एक ट्यूलिप भी नहीं। 

गौरतलब है कि इस साल के केंद्रीय बजट में सरकार ने किसी भी वर्चुअल डिजिटल एसेट के ट्रांसफर के जरिए होने वाली आय पर टैक्स लगाने की बात कही है। यह 30 फीसदी होगा। इसके साथ ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की डिजिटल करेंसी लॉन्च की जाएगी। कुल मिलाकर सरकार ने क्रिप्‍टोकरेंसी पर प्रतिबंध नहीं लगाया है, लेकिन उसे भारी टैक्‍स के दायरे में लाकर यह जता दिया है कि क्रिप्‍टो निवेशकों को वह बहुत राहत नहीं देने वाली। सरकार ने यह भी स्‍पष्‍ट कर दिया है कि टैक्‍स लगाने का मतलब यह नहीं है कि देश में प्राइवेट क्रिप्‍टोकरेंसी को मान्‍यता मिल गई है। यही वजह है कि RBI गवर्नर क्रिप्‍टोकरेंसी को लेकर बरकरार जोखिमों पर आगाह कर रहे हैं। 
उन्‍होंने अपने बयान से स्‍पष्‍ट कर दिया है कि जो भी निवेशक निजी क्रिप्‍टोकरेंसी में पैसा लगा रहे हैं, वह उनका रिस्‍क है। RBI या कोई बैंक इसमें उनकी कोई मदद नहीं कर सकता।  

भारत में 15 से 20 मिलियन क्रिप्टो निवेशक हैं। इनकी कुल क्रिप्टो होल्डिंग्स लगभग 40,000 करोड़ रुपये है। इंडियन क्रिप्टो मार्केट के साइज पर कोई ऑफ‍िशियल डेटा उपलब्ध नहीं है। 
Advertisement

दूसरी ओर क्रिप्‍टो मार्केट को सेफ बनाने के लिए भी पहल की जा रही हैं। क्रिप्‍टो से संबंधित कुल 17 कंपनियां ‘क्रिप्टो मार्केट इंटीग्रिटी गठबंधन (CMIC)' नाम का एक नया ग्रुप बनाने के लिए साथ आई हैं। यह गठबंधन ओवरऑल क्रिप्‍टो मार्केट को बिजनेस करने के लिए एक सेफ जगह बनाने पर काम करेगा। न्यू यॉर्क सिटी की इन्‍फर्मेशन टेक्‍नॉलजी कंपनी सॉलिडस लैब्स (Solidus Labs) ने इस ग्रुप के गठन की पहल की है। मार्केट के गलत इस्‍तेमाल और हेरफेर को खत्‍म करने के मकसद से Coinbase, Huobi Tech, BitMEX, Bitstamp और Securrency समेत कुल 17 फर्में CMIC में शामिल हो गई हैं।
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, cryptocurency, Bitcoin, RBI, Reserve Bank of India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.