नहीं संभल रहीं कीमतें, Bitcoin समेत ज्‍यादातर Cryptocurrency में गिरावट

Terra, Solana और Avalanche में क्रमशः 5.79 प्रतिशत, 3.56 प्रतिशत और 3.86 प्रतिशत की गिरावट आई।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 21 मार्च 2022 13:10 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन की कीमतों में 1.20 फीसदी की गिरावट आई है
  • Shiba Inu और Dogecoin की कीमतें भी संभल नहीं पा रही हैं
  • क्रिप्टोकरेंसी सेक्‍टर का ओवरऑल मार्केट जरूर थोड़ा बढ़ गया है

हालांकि तमाम कॉइंस को हुए नुकसान के बीच Ether की स्थिति कुछ संभली है।

रूस-यूक्रेन युद्ध को एक महीना होने जा रहा है और क्रिप्टो सेक्टर में अस्थिरता जारी है। सोमवार यानी 21 मार्च को बिटकॉइन ने 0.39 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया। इंडियन एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर के अनुसार सबसे कम नुकसान के बाद यह क्रिप्‍टोकरेंसी अपनी वैल्‍यू 42,168 डॉलर (लगभग 32 लाख रुपये) पर बनाए रखने में कामयाब रही। इंटरनेशल एक्सचेंजों पर BTC को जरूर थोड़ा बड़ा नुकसान हुआ है। बिनेंस और कॉइनबेस पर बिटकॉइन की कीमतों में 1.20 फीसदी की गिरावट आई है, जिससे इसकी ट्रेडिंग वैल्‍यू 40,474 डॉलर (लगभग 31 लाख रुपये) पर आ गई। 

Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार सोमवार को ज्‍यादातर altcoins के प्राइस चार्ट में उतार-चढ़ाव दिखाई दिया। Binance Coin, Ripple और Cardano में तो एक फीसदी से कम की गिरावट देखी गई, लेकिन Terra, Solana और Avalanche में क्रमशः 5.79 प्रतिशत, 3.56 प्रतिशत और 3.86 प्रतिशत की गिरावट आई।

मीम कॉइंस- Shiba Inu और Dogecoin की कीमतें संभल नहीं पा रही हैं। इस हफ्ते भी इन कॉइंस ने 2 फीसदी के नुकसान के साथ ट्रेडिंग शुरू की है।

हालांकि तमाम कॉइंस को हुए नुकसान के बीच Ether की स्थिति कुछ संभली है। मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की इस दूसरी सबसे कीमती क्रिप्टोकरेंसी के प्राइस चार्ज ने मुनाफा देखा है। CoinMarketCap के अनुसार, 0.44 प्रतिशत के प्रॉफ‍िट के साथ Ether 2,907 डॉलर (लगभग 2 लाख रुपये) पर कारोबार कर रही है। इसके साथ ही Tether, USD Coin, Binance USD और Chainlink ने भी प्रॉफ‍िट कमाया है। Qtum, SushiSwap, Augur, DOGEFI और Bitcoin Hedge जैसी अंडरडॉग क्रिप्टोकरेंसी ने भी मामूली लाभ हासिल किया है।
Advertisement

इस सेक्‍टर में स्थिरता लाने के लिए तमाम कोशिशें की जा रही हैं। हाल के दिनों में दुबई को अपने क्रिप्टो कानूनों के लिए मंजूरी मिली है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने क्रिप्टोकरेंसी इंडस्‍ट्री की सरकारी निगरानी से प्रोग्राम के आदेशों पर साइन किए हैं और यूरोपीय यूनियन ने बिटकॉइन बैन के खिलाफ वोटिंग की है। इन फैसलों से क्रिप्‍टो के भविष्‍य को लेकर सकारात्‍मक संकेत मिले हैं। ऑस्‍ट्रेलियाई सरकार ने भी बिजनेसेज और लोगों से डिजिटल असेट्स को लेकर फीडबैक लेना शुरू कर दिया है।
Advertisement

बहरहाल, पिछले हफ्ते के मुकाबले क्रिप्टोकरेंसी सेक्‍टर का ओवरऑल मार्केट थोड़ा बढ़ गया है। CoinMarketCap के अनुसार, फ‍िलहाल यह 1.84 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 1,40,62,231 करोड़ रुपये) पर है। 17 मार्च को यही आंकड़ा 1.82 ट्रिलियन डॉलर (करीब 1,38,57,131 करोड़ रुपये) था।
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.