रूस के राष्‍ट्रपति ने Cryptocurrency पर दिखाई नरमी, क्‍या संभलेगा Crypto मार्केट

पुतिन के बयान से लगता है कि वह देश में क्रिप्टो माइनिंग को चालू रखने पर विचार कर सकते हैं, लेकिन उससे पहले उचित नियम और मैनेजमेंट चाहते हैं।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 27 जनवरी 2022 17:55 IST
ख़ास बातें
  • कहा कि वह इस मामले में हो रही चर्चाओं से परिचित हैं
  • इन मुद्दों को देश का सेंट्रल बैंक देख रहा है
  • पुतिन ने कहा कि निश्चित रूप से क्रिप्‍टोकरेंसी माइनिंग से कुछ फायदे हैं

राष्‍ट्रपति पुतिन ने सेंट्रल बैंक ऑफ रूस को सरकार के सदस्यों के साथ चर्चा के बाद क्रिप्टो स्पेस के बारे में फैसला लेने का निर्देश दिया।

क्रिप्‍टोकरेंसी (Cryptocurrency) रूस में पिछले कुछ दिनों से चर्चा का बड़ा विषय है। रूस के सेंट्रल बैंक द्वारा देश में क्रिप्‍टो से जुड़ीं सभी तरह की गतिविधियों पर बैन लगाने के प्रस्‍ताव के बाद से दुनियाभर में क्रिप्‍टो मार्केट गिरावट देख रहा है। अब रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने क्रिप्‍टोकरेंसी पर नरम रुख दिखाया है। हाल ही में एक बैठक में पुतिन ने कहा कि जब क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग की बात आती है, तो देश को फायदे होते हैं। 26 जनवरी को हुई इस बैठक में राष्‍ट्रपति पुतिन अपनी सरकार के सहयोगियों से बात कर रहे थे।  

राष्‍ट्रपति पुतिन ने क्रिप्‍टोकरेंसी के रेगुलेशन विषय से अपने भाषण की शुरुआत की। कहा कि वह इस मामले में हो रही चर्चाओं से परिचित हैं। इन मुद्दों को देश का सेंट्रल बैंक देख रहा है। उन्‍होंने कहा कि निश्चित रूप से क्रिप्‍टोकरेंसी माइनिंग से कुछ फायदे भी हैं। उनका मतलब देश में बिजली की पर्याप्‍त उपलब्‍धता और उन ट्रेंड लोगों से था, जो क्रिप्‍टो माइनिंग के उस्‍ताद बन गए हैं। पुतिन के बयान से लगता है कि वह देश में क्रिप्टो माइनिंग को चालू रखने पर विचार कर सकते हैं, लेकिन उससे पहले उचित नियम और मैनेजमेंट चाहते हैं। 
Advertisement

उन्होंने सेंट्रल बैंक ऑफ रूस को सरकार के सदस्यों के साथ चर्चा के बाद क्रिप्टो स्पेस के बारे में फैसला लेने का निर्देश दिया। कहा कि सेंट्रल बैंक, तकनीक में हमारी प्रगति के रास्ते में नहीं खड़ा है। मैं रूस की सरकार और सेंट्रल बैंक को एक राय पर आने के लिए कहूंगा। क्रिप्टो क्षेत्र के प्रति पुतिन का नरम रवैया उस प्रस्‍ताव के एक हफ्ते बाद सामने आया है, जिसमें रूस के सेंट्रल बैक ने क्रिप्टो से जुड़ी सभी गतिविधियों पर बैन लगाने की बात कही है।

रूस में क्रिप्‍टोकरेंसी को लेकर बनी अनिश्चितता की वजह से दुनियाभर में क्रिप्टो मार्केट संकट से जूझ रहा है। हालांकि अभी भी क्रिप्टो सेक्‍टर को लेकर रूस के आधिकारिक रुख का इंतजार है।
Advertisement

गौरतलब है कि क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग में एडवांस कंप्यूटरों पर मुश्किल एल्गोरिदम को सॉल्‍व करना पड़ता है। इस प्रक्रिया में काफी बिजली खर्च होती है, क्योंकि उन एडवांस कंप्यूटिंग मशीनों को हर समय प्लग-इन रखना पड़ता है। रूस में घरेलू इस्‍तेमाल के लिए बिजली की कीमत 0.06 डॉलर (लगभग 5 रुपये) प्रति किलोवाट-घंटे और बिजनेस के लिए 0.08 डॉलर (लगभग 6 रुपये) है। 
Advertisement

इसके मुकाबले फ्रांस में घरेलू इस्‍तेमाल के लिए बिजली की कीमत 0.2 डॉलर (लगभग 15 रुपये) और बिजनेस के लिए 0.14 डॉलर प्रति किलोवाट है। रूस में बिजली की सस्ती कीमतों के कारण देश में क्रिप्टो माइनिंग ने तेज हो गई है। इससे कुछ इलाकों को बिजली की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

पूर्वी रूस के इरकुत्स्क रीजन में लोगों ने अपने घरों, गैराज और यहां तक कि बालकनियों में अवैध क्रिप्टो माइनिंग सेंटर बनाए हुए हैं। इसे ‘ग्रे माइनिंग' कहा जाता है। इरकुत्स्क इलेक्ट्रिक ग्रिड कंपनी (IESC) के अनुसार, पिछले साल इस रीजन में बिजली की खपत में 108 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। लोकल प्रशासन ने इलाके में छापेमारी करके ग्रे माइनिंग के 1100 मामलों का खुलासा किया है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.