पुर्तगाल का फुटबॉल क्लब Benfica लॉन्च करेगा फैन टोकन

फैन टोकन एक प्रकार की क्रिप्टोकरेंसी होते हैं जिनके होल्डर्स को क्लब से जुड़े अधिकतर फैसलों में वोट करने की अनुमति मिलती है

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 जून 2022 16:04 IST
ख़ास बातें
  • फैन टोकन्स की एक्सचेंजों पर ट्रेडिंग की जा सकती है
  • पिछले सीजन में Benfica का फाइनेंशियल रिजल्ट 11 वर्षों में सबसे खराब था
  • कोरोना महामारी के कारण क्लब के रेवेन्यू पर बड़ा असर पड़ा था

इसके लिए ब्लॉकचेन बेस्ड फैन एंगेजमेंट फर्म Socios के साथ टाई अप किया गया है

क्रिप्टोकरेंसी को लेकर स्पोर्ट्स क्लब की दिलचस्पी बढ़ रही है। इसी कड़ी में पुर्तगाल के सबसे बड़े फुटबॉल क्लब Benfica ने फैन टोकन लॉन्च करने की योजना बनाई है। इसके लिए ब्लॉकचेन बेस्ड फैन एंगेजमेंट फर्म Socios के साथ टाई अप किया गया है। फैन टोकन एक प्रकार की क्रिप्टोकरेंसी होते हैं जिनके होल्डर्स को क्लब से जुड़े अधिकतर फैसलों में वोट करने की अनुमति मिलती है। 

Benfica के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Domingos Soares ने एक स्टेटमेंट में कहा, "हम डिजिटल एसेट्स पर ध्यान दे रहे हैं। यह मार्केट हमारी इंडस्ट्री में प्रभाव रखता है। Benfica के फैन्स को एक पॉजिटिव एक्सपीरिएंस देने के लिए क्लब लगातार कोशिश करता है।" फुटबॉल क्लब्स के लिए रेवेन्यू के सोर्स के तौर पर फैन टोकन्स का महत्व बढ़ रहा है। Manchester City, Barcelona और Paris St Germain जैसे क्लब्स को फैन टोकन्स उपलब्ध कराने वाली Socios का कहना है कि उसके पार्टनर क्लब्स को पिछले वर्ष इन टोकन्स से लगभग 20 करोड़ डॉलर मिले थे। 

बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसीज की तरह फैन टोकन्स की भी एक्सचेंजों पर ट्रेडिंग की जा सकती है। हालांकि, रेगुलेटर्स की ओर से इनवेस्टर्स को ऐसे डिजिटल एसेट्स के बारे में चेतावनी दी जाती रही है। इसके बावजूद बहुत से बड़े कारोबारी और सेलेब्रिटीज क्रिप्टोकरेंसीज का समर्थन करते हैं। इनमें इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क और ट्विटर के फाउंडर जैक डोर्सी शामिल हैं। मशहूर फुटबॉलर Lionel Messi ने  Socios को प्रमोट करने के लिए मार्च में 2 करोड़ डॉलर से अधिक का एग्रीमेंट किया था। Messi का पिछले वर्ष फुटबॉल क्लब PSG के साथ दो वर्ष का कॉन्ट्रैक्ट हुआ था। इसमें उनकी फीस के तौर पर फ्रांस के इस क्लब के फैन टोकन्स भी शामिल थे।

पिछले सीजन में Benfica का फाइनेंशियल रिजल्ट 11 वर्षों में सबसे खराब रहा था। कोरोना महामारी के कारण क्लब के रेवेन्यू पर बड़ा असर पड़ा था और इसे 1.74 करोड़ यूरो का लॉस उठाना पड़ा था। Benfica को टैक्स फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का भी सामना करना पड़ा था। इन आरोपों की जांच की जा रही है। कुछ अन्य बड़े फुटबॉल क्लब्स पर भी महामारी का असर पड़ा है और इससे उन्हें अपने खर्चों में कटौती करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।  
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Soccer, Bitcoin, Exchange, Trading, Blockchain, Elon Musk

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.