Polygon ने 1 घंटे में जारी किए गए 140 करोड़ MATIC टोकन

CoinMarketCap के अनुसार, MATIC टोकन की कुल सर्कुलेटिंग सप्लाई 8.035 बिलियन (करीब 800 करोड़) MATIC के बराबर है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 अगस्त 2022 21:36 IST
ख़ास बातें
  • Polygon ने 140 करोड़ MATIC टोकन को अनलॉक किया
  • MATIC टोकन की कुल सर्कुलेटिंग सप्लाई 8.035 बिलियन है
  • Polygon ने हाल ही में अपना नया स्केलिंग सॉल्यूशन zkEVM लॉन्च किया था

MATIC टोकन की कुल सर्कुलेटिंग सप्लाई 8.035 बिलियन (करीब 800 करोड़) MATIC के बराबर है

मंगलवार को Polygon ने अपनी योजना अनुसार वेस्टिंग कॉन्ट्रैक्ट से 1.4 बिलियन (140 करोड़) MATIC टोकन अनलॉक किए। पॉलीगॉन ने इस अनलॉकिंग की योजना की जानकारी पहले ही दे दी थी। अनलॉक किए गए 140 करोड़ टोकन की मात्रा कुल टोकन सप्लाई के 14% के बराबर है। एक पॉपुलर क्रिप्टो प्राइस ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म के अनुसार MATIC टोकन की कुल सर्कुलेटिंग सप्लाई 8.035 बिलियन (करीब 800 करोड़) MATIC के बराबर है।

Polygon ने पहले से सेट अपने प्लान के तहत 140 करोड़ MATIC टोकन को अनलॉक किया है। रिपोर्ट बताती है कि पॉलीगॉन के सह-संस्थापक संदीप नेलवाल (Sandeep Nailwal) ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि अनलॉक की योजना [पहले ही] बनाई गई थी और इन टोकन को एक साल पहले ब्लॉक किया गया था। पॉलीगॉन का वेस्टिंग पीरियड इस साल अप्रैल में समाप्त हो गया था, लेकिन उसके बावजूद टोकन का दावा अब किया गया है।
Advertisement
 

इसके अलावा, Polygon ने Telegram पोस्ट के जरिए बताया कि 1.4 बिलियन अनलॉक किए गए MATIC को तीन समूहों में बांटा गया है, जिनमें 640 मिलियन MATIC प्रोजेक्ट टीम से संबंधित हैं, 546.6 मिलियन प्रोजेक्ट टीम को जाते हैं और 200 मिलियन MATIC स्टेकिंग के लिए रिवॉर्ड के तौर पर बांटे गए हैं।

CoinMarketCap के अनुसार, MATIC टोकन की कुल सर्कुलेटिंग सप्लाई 8.035 बिलियन (करीब 800 करोड़) MATIC के बराबर है।
Advertisement

इससे अलग, बता दें कि पिछले महीने प्रमुख ब्लॉकचेन्स में से एक Ethereum के स्केलिंग नेटवर्क Polygon ने अपना नया स्केलिंग सॉल्यूशन zkEVM लॉन्च किया है। यह सभी मौजूदा स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स, वॉलेट्स और डिवेलपर टूल्स के साथ काम कर सकता है। इससे डिवेलपर्स Ethereum की प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का इस्तेमाल कर अपने प्रोजेक्ट्स रिलीज कर सकेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , MATIC, Polygon, Polygon Blockchain, Polygon Token
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.