Bitcoin के क्रैश को लेकर मार्केट में डर का माहौल, इस दिग्गज ने निवेशकों को दिया सुझाव

Willy Woo ने What Bitcoin Did पॉडकास्ट पर पीटर मैककॉर्मैक (Peter McCormack) से बात करते हुए कहा कि वर्तमान में मार्केट के हाल को बीयर सेटअप नहीं कहा जा सकता है, लेकिन फिर भी निवेशकों का डर चरम पर हैं।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 2 फरवरी 2022 18:11 IST
ख़ास बातें
  • Willy Woo का मानना है कि Bitcoin "बीयर मार्केट सेटअप" नहीं दिखा रही है
  • Peter McCormack की What Bitcoin Did पॉडकास्ट पर आए Willy Woo
  • Bitcoin के $33,000 से घटकर $20,000 पर आना मुश्किल होगा: Woo

Woo का कहना है कि Bitcoin की कीमत को $33,000 से घटाकर $20,000 करना मुश्किल होगा

पिछले साल नवंबर को बिटकॉइन ने ऑन-टाइम हाई (Bitcoin all-time high) बनाया था, और उसके बाद से बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price) में लगभग 45% करेक्शन हुआ है। हालांकि, ऑन-चेन एनालिस्ट और सॉफ्टवेयर फर्म Hypersheet Willy Woo के सह-संस्थापक का मानना ​​​​है कि कई कारकों के इशारों के बाद भी दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी "बीयर मार्केट सेटअप" नहीं दिखा रही है। Woo का दावा है कि लॉन्ग टर्म बिटकॉइन होल्डर्स की बड़ी संख्या और संचय की बढ़ती दर जैसे प्रमुख संकेतकों से पता चलता है कि क्रिप्टोकरेंसी मार्केट ने अभी तक बीयर दाव खेलने का विकल्प नहीं चुना है, हालांकि डर सर पर मंडरा रहा है।

Willy Woo ने What Bitcoin Did पॉडकास्ट पर पीटर मैककॉर्मैक (Peter McCormack) से बात करते हुए कहा कि वर्तमान में मार्केट के हाल को बीयर सेटअप नहीं कहा जा सकता है, लेकिन फिर भी निवेशकों का डर चरम पर हैं। उन्होंने कहा "इसमें कोई संदेह नहीं है, लोग वास्तव में डरे हुए हैं।"
Advertisement



ऑन-चेन एनालिस्ट ने कहा कि बाजार में बहुत ज्यादा डर एक अवसर पेश करता है, क्योंकि ऊपर की ओर रिट्रेसमेंट की संभावना है। "यह खरीदने का अवसर है। आपको अक्सर इस तरह का पुलबैक नहीं मिलता है।" वह आगे कहते हैं कि "हम $69,000 (लगभग 51.5 लाख रुपये) से गिरकर 33,000 डॉलर (लगभग 24.5 लाख रुपये) पर आ गए हैं। इसे 33,000 डॉलर से घटाकर 20,000 डॉलर (लगभग 15 लाख रुपये) करना मुश्किल होगा।"
Advertisement

वू ने यह भी कहा कि बिटकॉइन की मांग वापस आ रही है, क्योंकि विभिन्न निवेशक खरीदारी फिर से शुरू कर रहे हैं।
Advertisement

वू ने सुझाव दिया कि पिछले कुछ वर्षों में मेनस्ट्रीम ट्रेडर्स की बढ़ती आमद और BTC फ्यूचर्स मार्केच के रोलआउट ने बीटीसी के मार्केट स्ट्रक्चर को काफी बदल दिया है, जिसमें कीमत सीधे "पारंपरिक शेयरों को देखने वाले मैक्रो व्यापारियों से "रिस्क-ऑन रिस्क-ऑफ" से संबंधित है।"
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  3. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  4. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  5. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  6. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  7. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  8. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.