अब APE (एपकॉइन) से भी कर पाएंगे शॉपिंग, BitPay ने शुरू किया पेमेंट सपोर्ट

ApeCoin 34वीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। बिटपे यूजर्स अब बिटपे वॉलेट में इस क्रिप्टोकरेंसी को खरीदने, स्टोर करने और स्वैप करने में सक्षम हैं।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 अगस्त 2022 12:50 IST
ख़ास बातें
  • ApeCoin 34वीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है
  • फैशन हाउस गुच्‍ची ने इसे सपोर्ट का ऐलान किया है
  • कंपनी ने बिटपे के साथ साझेदारी की है

बिटपे पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार, जून महीने में इस पेमेंट प्रोसेसर ने 66,608 ट्रांजैक्‍शंस प्रोसेस किए थे।

क्रिप्‍टोकरेंसीज के बढ़ते इस्‍तेमाल को देखते हुए पेमेंट प्रोसेसर इन्‍हें अपना सपोर्ट दे रहे हैं। कुछ साल पहले तक चुनिंदा क्रिप्‍टोकरेंसीज ही क्रिप्‍टो पेमेंट ऑप्‍शन के रूप में इस्‍तेमाल हो रही थीं। अब यह संख्‍या बढ़ रही है। प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट प्रोसेसर बिटपे (BitPay) ने ऐलान किया है कि वह एपकॉइन (APE) को भी अब सपोर्ट कर रहा है। जानकारी के अनुसार इटैलियन फैशन हाउस गुच्ची (Gucci) ने कहा है कि वह BitPay के साथ साझेदारी में इस क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार करना शुरू कर देगा। इससे एपकॉइन (APE) के इस्‍तेमाल को बढ़ावा मिलेगा और लोग इसे खरीदना शुरू करेंगे। 

आंकड़े बताते हैं कि ApeCoin 34वीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। रिपोर्ट के अनुसार, बिटपे यूजर्स अब बिटपे वॉलेट में इस क्रिप्टोकरेंसी को खरीदने, स्टोर करने और स्वैप करने में सक्षम हैं। इसके साथ ही Euro Coin (EUROC) को भी लिस्‍ट में शामिल किया गया है। बिटपे पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार, जून महीने में इस पेमेंट प्रोसेसर ने 66,608 ट्रांजैक्‍शंस प्रोसेस किए थे। 
Advertisement

हालांकि ट्रांजैक्‍शंस के मामले में अभी भी बिटकॉइन (Bitcoin) सबसे आगे है। 53.3% ट्रांजैक्‍शंस दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्‍टोकरेंसी में ही किए जाते हैं। इसके बाद लाइटकॉइन आती हैं, जिनमें 21.21% ट्रांजैक्‍शंस किए जाते हैं। वहीं ईथीरियम में 9.71%, डॉजकॉइन में 6.17% और बिटकॉइन कैश  में 5.02% ट्रांजैक्‍शन किए जाते हैं। ओवरऑल ट्रांजैक्‍शंस में शीबा इनु की भागीदारी 0.5% से भी कम है। 

क्रिप्‍टो पेमेंट का चलन लगभग हर इंडस्‍ट्री में बढ़ रहा है। पिछले महीने ही लग्‍जरी नौका (याट) सर्विसेज याटत्ज़ू (Yachtzoo) ने शीबा इनु और डॉजकॉइन को पेमेंट ऑप्‍शन के रूप में अपने यहां जगह दी है। याटत्‍जू ने भी क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट प्रोसेसर बिटपे के साथ सहयोग किया था। इसके अलावा बिटकॉइन, ईथीरियम, बिटकॉइन कैश, लाइटकॉइन, XRP, दाई, रैप्ड बिटकॉइन (WBTC) और स्‍टेबलकॉइंस यूजर्स भी याट सर्विस का इस्‍तेमाल क्रिप्‍टाकरेंसी के जरिए कर सकते हैं। 
Advertisement

फूड डिलिवरी कंपनी डोरडैश (DoorDash) भी क्रिप्‍टो पेमेंट स्‍वीकार कर रही है। हाल में इसके पेमेंट गेटवे ग्लिच ने सुर्खियां बटोरी थीं। इसकी वजह से हजारों यूजर्स फूड और ड्रिंक से जुड़े ऑर्डर फ्री में कर गए। जब तक गड़बड़ी को ठीक किया गया, तब तक कंपनी को हजारों ऑर्डर्स का नुकसान हो गया था। 
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypotcurrency, BitPay, Apcoin APE, Apcoin, APE, Gucci, Bitcoin, Litecoin
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.