Nomad क्रॉस-चेन ब्रिज को नेटवर्क में सेंध लगने से 20 करोड़ डॉलर का नुकसान

इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को विभिन्न ब्लॉकचेन्स के बीच क्रिप्टोकरेंसीज को भेजने और प्राप्त करने की सुविधा मिलती है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 2 अगस्त 2022 16:37 IST
ख़ास बातें
  • Nomad ने इस बारे में कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है
  • इसने एक ट्वीट में कहा है कि उसे इस मामले की जानकारी है
  • क्रिप्टो सेगमेंट की फर्मों के नेटवर्क में सेंध लगने के मामले बढ़ रहे हैं

क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े हैकिंग के मामले बढ़ रहे हैं

पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टो सेगमेंट पर हैकर्स के अटैक में तेजी आई है। क्रॉस-चेन ब्रिज Nomad को ऐसे ही एक अटैक में लगभग 20 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है। इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को विभिन्न ब्लॉकचेन्स के बीच क्रिप्टोकरेंसीज को भेजने और प्राप्त करने की सुविधा मिलती है। ऐसे क्रॉस-चेन ब्रिज में आमतौर पर एक चेन पर टोकन्स को एक स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट में लॉक किया जाता है और अन्य चेन पर ये टोकन्स रैप्ड तरीके से दोबारा इश्यू होते हैं।

इस हैक अटैक के बारे में Paradigm के रिसर्चर Sam Sun ने बताया कि Nomad स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट ने यूजर्स को ऐसी ट्रांजैक्शंस से फंड को विड्रॉ करने का विकल्प दिया था, जो वास्तव में उनका नहीं था। यह इस हैक अटैक का एक बड़ा कारण बना है। Sam ने ट्विटर पर बताया, "इस ब्रिज पर यूजर्स को केवल ऐसी ट्रांजैक्शन खोजनी होती थी जिसे एक्टिवेट किया जा सकता है। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति के एड्रेस को अपने एड्रेस के साथ बदलना था और फिर इसे दोबारा ब्रॉडकास्ट किया जाता था।" Nomad ने इस बारे में कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है। इसने एक ट्वीट में यह कहा है कि उसे इस मामले की जानकारी है। 

हाल ही में ब्लॉकचेन Solana पर बेस्ड Crema Finance को ऐसे ही एक अटैक में 87.8 लाख डॉलर की क्रिप्टोकरेंसीज का नुकसान हुआ है। हैकर्स ने एक स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट का इस्तेमाल लोन देने और लिक्विडिटी को वैलिडेट करने के लिए किया था। हालांकि, फर्म ने बाद में और नुकसान से बचने के लिए स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट को रद्द कर दिया था। 

Crema Finance ने बताया था, "हम तकनीकी कमियों को दूर कर रहे हैं। इसके साथ ही चोरी हुए फंड का पता लगाया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद कॉन्ट्रैक्ट को बहाल किया जाएगा।" इस मामले की जांच के लिए फर्म ने कुछ सिक्योरिटी एजेंसियों की मदद ली है। फर्म की शुरुआत इस वर्ष हुई थी। यह लिक्विडिटी प्रोवाइडर्स को विशेष प्राइस रेंज तय करने और Solana पर रेंज ऑर्डर ट्रेडिंग करने का विकल्प देती है। Chainalysis ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया था कि हैकर्स ने पिछले वर्ष 251 अटैक्स में लगभग 3 अरब डॉलर की चोरी की थी और नुकसान पहुंचाया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Hack, Blockchain, Network, Transactions, Investigation, Users, Solana, Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  2. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  3. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  4. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  5. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  6. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  7. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  8. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
  9. 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
  10. फोन के बाद अब Credit Card भी बेच रहा Samsung, शॉपिंग पर कैशबैक और बड़े रिवॉर्ड्स! रजिस्ट्रेशन शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.