NFT स्कैमर्स को यूट्यूबर ने किया बेनकाब, निवेशकों के 150 करोड़ रुपये बचाए!

स्कैमर्स ने कथित तौर पर करीबी दोस्तों को नकली गिफ्ट देकर स्क्वीगल्स को बढ़ावा दिया।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 18 फरवरी 2022 20:14 IST
ख़ास बातें
  • दावा है कि इस साजिश से 150 करोड़ रुपये कमाए जा सकते थे
  • कॉफीजिला के साढ़े 9 लाख से ज्‍यादा सब्‍सक्राइबर्स हैं
  • इस प्रोजेक्‍ट को NFT मार्केटप्‍लेस OpenSea से वापस ले लिया गया है

स्कैमर्स की टीम ने एक ऑफ‍िस भी किराए पर लिया और खुद को पाक-साफ दिखाने के लिए कर्मचारियों को भी रखा।

ऑनलाइन स्‍कैम्‍स की जांच करने वाले US-बेस्‍ड YouTuber और इंटरनेट पर्सनैलिटी कॉफीजिला (Coffeezilla) ने नॉन फंजिबल टोकन (NFT) स्कैमर्स की एक कथित साजिश का खुलासा किया है। दावा है कि इस साजिश से 20 मिलियन डॉलर (लगभग 150 करोड़ रुपये) कमाए जा सकते थे। अपने एक हालिया वीडियो में 9,50,000 सब्‍सक्राइबर्स वाले इस यूट्यूबर ने बताया है कि स्कैमर्स ने निवेशकों को धोखा देने के लिए कैसे स्क्वीगल्स NFT प्रोजेक्ट का इस्‍तेमाल करने की कोशिश की। इस प्रोजेक्‍ट को काफी पॉपुलैरिटी मिली और आरोप लगाया गया कि इसने कई शैडो क्रिप्टो वॉलेट्स को लुभाया। ये वॉलेट्स वॉल्यूम बढ़ाने में लगे थे। हालांकि इस प्रोजेक्‍ट को NFT मार्केटप्‍लेस OpenSea से वापस ले लिया गया है।

कॉफीजिला उर्फ स्टीफन फाइंडेसेन (Stephen Findeisen)  का दावा है कि जब इस प्रोजेक्‍ट को OpenSea पर लिस्‍ट किया गया था, तब इसने एक शख्‍स द्वारा बनाए गए नकली वॉलेट्स की सीरीज को खोजा। 

अपनी फाइंडिंग्‍स को समझाते हुए यूट्यूबर ने खुलासा किया कि एक सिंगल अकाउंट ने दो ट्रांजैक्‍शन में मौजूद 800ETH (17.5 करोड़ रुपये) खर्च किए। इसके बदले सैकड़ों नए वॉलेट बनाए गए। कॉफीजिला का दावा है कि इसका मकसद लोगों में  भ्रम पैदा करना था। 



प्रोजेक्ट के लॉन्‍च होने से पहले ही इस पर संदेह होने लगा था, क्‍योंकि एक अनाम यूजर ने स्क्वीगल्स के फाउंडर्स पर आरोप लगाते हुए 60 पेजों की एक रिपोर्ट पब्लिश की थी। स्कैमर्स ने कथित तौर पर करीबी दोस्तों को नकली गिफ्ट देकर स्क्वीगल्स को बढ़ावा दिया। स्कैमर्स की टीम ने एक ऑफ‍िस भी किराए पर लिया और खुद को पाक-साफ दिखाने के लिए कर्मचारियों को भी रखा। 
Advertisement

कॉफीजिला के अनुसार, उस अनाम शख्‍स को बदनाम करने के लिए इस प्रोजेक्ट के फाउंडर, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में अपने वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट्स का फायदा उठा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि जिन यूजर्स ने उस रिपोर्ट के बारे में ज्‍यादा पूछताछ की, उन्हें स्क्वीगल्स डिस्कॉर्ड चैनल पर बैन कर दिया गया।

Finbold की एक रिपोर्ट के अनुसार, संदिग्धों की पहचान गेविन, गेबे, अली और एक ऐसे शख्‍स के रूप में हुई है, जो शायद हाईस्‍कूल का स्‍टूडेंट है। एक आरोपी, जो बाकी के लिए काम कर रहा है, उसने खुद को बेकसूर बताया है और तमाम आरोपों से इनकार करते हुए वीडियो भी जारी किया है। 
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.