क्रिप्टो मार्केट की मंदी से NFT सेल्स पर पड़ी चोट

बड़े NFT मार्केटप्लेस में शामिल OpenSea पर मासिक सेल्स वॉल्यूम जून में गिरकर लगभग 70 करोड़ डॉलर रह गई, जो इससे पिछले महीने लगभग 2.6 अरब डॉलर की थी

विज्ञापन
अपडेटेड: 5 जुलाई 2022 19:05 IST

NFT में ब्लॉकचेन के इस्तेमाल से यूनीक आइटम्स के टोकन्स को ऑथेंटिकेट किया जाता है

पिछले कुछ महीनों से लगातार गिरावट का सामना कर रही क्रिप्टो मार्केट का असर नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) की सेल्स पर भी पड़ा है। बड़े NFT मार्केटप्लेस में शामिल OpenSea पर मासिक सेल्स वॉल्यूम जून में गिरकर लगभग 70 करोड़ डॉलर रह गई, जो इससे पिछले महीने लगभग 2.6 अरब डॉलर की थी। 

ब्लॉकचेन Ethereum और Ronin पर सेल्स को ट्रैक करने वाली NonFungible.com के डेटा से पता चलता है कि जून के अंत में औसत NFT सेल्स गिरकर लगभग 412 डॉलर की थी, यह आंकड़ा अप्रैल के अंत में लगभग 1,754 डॉलर का था। Reuters की रिपोर्ट में NonFungible.com के को-फाउंडर Gauthier Zuppinger के हवाले से बताया गया है, "क्रिप्टो मार्केट में मंदी का निश्चित तौर पर NFT पर असर पड़ा है। हमने इस प्रकार के एसेट को लेकर काफी सट्टेबाजी देखी है। लोगों को यह समझ आ गया है कि वे इससे दो दिनों में मिलिनेयर नहीं बन सकते।"  
Advertisement

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin की वैल्यू इस वर्ष के पहले छह महीनों में लगभग 57 प्रतिशत और Ether की लगभग 71 प्रतिशत कम हुई है। NFT में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से यूनीक आइटम्स के टोकन्स को ऑथेंटिकेट किया जाता है जो दोबारा प्रोड्यूस किए जा सकने वाले डिजिटल एसेट्स से जुड़े होते हैं। इनमें आर्ट, म्यूजिक, इन-गेम आइटम्स और वीडियो शामिल हो सकते हैं। इनकी ऑनलाइन ट्रेडिंग की जा सकती है लेकिन इन्हें डुप्लिकेट नहीं किया जा सकता।

इस सेगमेंट में कारोबार बढ़ने के साथ ही स्कैम के मामलों में भी तेजी आई है। ऐसे कुछ मामलों में NFT खरीदने वालों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अमेरिका में इस सेगमेंट से जुड़े धोखाधड़ी के कुछ बड़े मामलों का खुलासा हुआ है। इनमें कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। इन मामलों से इस सेगमेंट में ट्रेडिंग को लेकर आशंका बढ़ी है। NFT की लोकप्रियता में भी बढ़ोतरी हो रही है। स्पोर्ट्स क्लब, ऑटोमोबाइल कंपनियां और पॉप स्टार्स भी इस कारोबार में उतर रहे हैं। हाल ही में चीन में फाइनेंशियल और सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशंस ने NFT से जुड़े वित्तीय जोखिमों के खिलाफ चेतावनी दी थी। फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी मास्टरकार्ड की ओर से हाल ही में 40 देशों में लगभग 35,000 लोगों के एक सर्वे में पता चला था कि इनमें से लगभग 45 प्रतिशत लोगों ने NFT खरीदे हैं या खरीदने पर विचार कर सकते हैं। 
Advertisement
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Marketplace, NFT, Bitcoin, Investors, America, Loss, Ether, Regulators
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  5. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  6. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  7. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  8. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  9. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  10. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.