NFT प्रोजेक्ट्स से  Gucci जैसे प्रीमियम ब्रांड्स के रेवेन्यू में बढ़ोतरी

स्पोर्ट्स आइटम्स की बिक्री करने वाले Nike ने मेटावर्क और NFT में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए पिछले वर्ष वर्चुअल डिजाइन स्टूडियो RTFKT को खरीदा था

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 24 अगस्त 2022 17:25 IST
ख़ास बातें
  • इस सेगमेंट की लोकप्रियता बढ़ाने में सेलेब्रिटीज की बड़ी भूमिका है
  • क्रिप्टो मार्केट में गिरावट के साथ NFT की बिक्री में भी कमी आई है
  • इस सेगमेंट में कारोबार बढ़ने के साथ ही स्कैम के मामलों में भी तेजी आई है

बहुत से ब्रांड्स अपनी पहचान या प्रोडक्ट्स से जुड़ी NFT सीरीज लॉन्च कर रहे हैं

पिछले कुछ महीनों में नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) की लोकप्रियता बढ़ी है। Gucci और Dolce & Gabbana जैसे प्रीमियम ब्रांड्स का NFT की बिक्री से रेवेन्यू बढ़ा है। इस सेगमेंट की लोकप्रियता बढ़ाने में सेलेब्रिटीज की बड़ी भूमिका है। बहुत से ब्रांड्स अपनी पहचान या प्रोडक्ट्स से जुड़ी NFT सीरीज लॉन्च कर रहे हैं।

स्पोर्ट्स आइटम्स की बिक्री करने वाले Nike ने मेटावर्क और NFT में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए पिछले वर्ष वर्चुअल डिजाइन स्टूडियो RTFKT को खरीदा था। इसे  NFT की बिक्री से लगभग 18.53 करोड़ डॉलर मिले हैं। इसने अप्रैल में अपना पहला  NFT कलेक्शन लॉन्च किया था। इस कलेक्शन में लगभग 20,000 पीस थे और इनके प्राइसेज 1,34,000 डॉलर तक गए थे। इटली का लग्जरी फैशन ब्रांड Dolce & Gabbana, ज्वैलरी ब्रांड Tiffany और Gucci का NFT की बिक्री से मिले रेवेन्यू के लिहाज से दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान है। 

NFT की बिक्री से बड़ी रकम हासिल करने वाले ब्रांड्स में Budweiser, Time Magazine और Pepsi भी शामिल हैं। पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टो मार्केट में गिरावट के साथ NFT की बिक्री में भी कमी आई है। Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, NFT मार्केटप्लेस OpenSea पर जून में बिक्री घटकर लगभग 70 करोड़ डॉलर की रही, जो इससे पिछले महीने लगभग 2.6 अरब डॉलर की थी। NFT में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से यूनीक आइटम्स के टोकन्स को ऑथेंटिकेट किया जाता है जो दोबारा प्रोड्यूस किए जा सकने वाले डिजिटल एसेट्स से जुड़े होते हैं। इनमें आर्ट, म्यूजिक, इन-गेम आइटम्स और वीडियो शामिल हो सकते हैं। इनकी ऑनलाइन ट्रेडिंग की जा सकती है लेकिन इन्हें डुप्लिकेट नहीं किया जा सकता। 

इस सेगमेंट में कारोबार बढ़ने के साथ ही स्कैम के मामलों में भी तेजी आई है। ऐसे कुछ मामलों में NFT खरीदने वालों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अमेरिका में इस सेगमेंट से जुड़े धोखाधड़ी के कुछ बड़े मामलों का खुलासा हुआ है। इनमें कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। इन मामलों से इस सेगमेंट में ट्रेडिंग को लेकर आशंका बढ़ी है। हाल ही में चीन में फाइनेंशियल और सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशंस ने NFT से जुड़े वित्तीय जोखिमों के खिलाफ चेतावनी दी थी। फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी मास्टरकार्ड की ओर से कुछ महीने 40 देशों में लगभग 35,000 लोगों के एक सर्वे में पता चला था कि इनमें से लगभग 45 प्रतिशत लोगों ने NFT खरीदे हैं या खरीदने पर विचार कर रहे हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Sales, NFT, Collection, Pepsi, Market, celebrities, Tiffany, Brands
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.