Bitcoin, Ether समेत ज्‍यादातर Cryptocurrency में बढ़त, पर Terra (LUNA) अब भी बदहाल

3.32 फीसदी तक की बढ़त हासिल करने के बाद भारत में ETH की कीमत 2,193 डॉलर (करीब 1.70 लाख रुपये) पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 16 मई 2022 13:45 IST
ख़ास बातें
  • स्‍टेबलकॉइंस भी वापस पटरी पर आना शुरू हो गए हैं
  • Tether, USD Coin और Binance USD ने अच्‍छी शुरुआत की
  • Dogecoin और Shiba Inu ने भी मुुनाफा दर्ज किया है

Binance Coin, Cardano, Solana, Polkadot और Avalanche ने भी मुनाफा दर्ज किया है।

गुजरे कई दिनों से लाल मार्क पर जूझने के बाद सोमवार को क्रिप्‍टोकरेंसी मार्केट में थोड़ी बेहतरी दिखाई दी है। 16 मई को दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) 2.88 फीसदी के मुनाफे के साथ शुरू हुई। इससे कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन की कीमत 32,073 डॉलर (लगभग 25 लाख रुपये) तक पहुंच गई। इंटरनेशनल एक्‍सचेंजों पर भी ऐसा ही देखने को मिला। बिनेंस पर BTC की वैल्‍यू में 2.82 फीसदी और कॉइनबेस पर 2.81 फीसदी की बढ़त देखी गई। BTC का ग्‍लोबल मूल्य वर्तमान में लगभग 30,404 डॉलर है।

वहीं, दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर (Ether) भी बिटकॉइन की राह पर चलती हुई दिखाई दी। गैजेट्स 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर ने बताया कि 3.32 फीसदी तक की बढ़त हासिल करने के बाद भारत में ETH की कीमत 2,193 डॉलर (करीब 1.70 लाख रुपये) पर पहुंच गई है। 

Binance Coin, Cardano, Solana, Polkadot और Avalanche ने भी मुनाफा दर्ज किया है। बीते कुछ वक्‍त से मुश्किल वक्‍त देख रहे स्‍टेबलकॉइंस भी वापस पटरी पर आना शुरू हो गए हैं। Tether, USD Coin और Binance USD उन सिक्‍कों में शामिल हैं, जिन्‍होंने इस हफ्ते एक बेहतर शुरुआत की है। मीम कॉइंस के रूप में चर्चित Dogecoin और Shiba Inu ने भी नुकसान को खत्‍म करते हुए मुनाफा दर्ज करना शुरू कर दिया है। 

हालांकि कुछ क्रिप्‍टोकरेंसी अभी भी घाटे में देखी गई हैं। Terra (LUNA) इनमें प्रमुख है, जिसने सोमवार को भी बुरी शुरुआत की है। कभी मार्केट कैप के हिसाब से आठवीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी रही LUNA altcoin में 99 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। वर्तमान में LUNA की वैल्‍यू में 31.36 फीसदी की बड़ी गिरावट देखी जा रही है और इसका मूल्‍य 0.0013 डॉलर (लगभग 0.01 रुपये) तक पहुंच गया है। 
Advertisement

टेरा का कुल मार्केट कैप पिछले हफ्ते 2.75 बिलियन डॉलर (लगभग 21,246 करोड़ रुपये) से नीचे गिर गया, जिसके बाद यह टॉप क्रिप्‍टोकरेंसी की लिस्‍ट में 34वें नंबर पर खिसक गई। जब यह अपने पीक पर थी, तब यह 25 बिलियन डॉलर (लगभग 1,93,150 करोड़ रुपये) के मार्केट कैप के साथ आठवीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी थी। 
Advertisement

कुल मिलाकर मार्केट ने रिकवरी देखी है। CoinMarketCap के अनुसार, क्रिप्टो सेक्‍टर का मार्केट कैप 12 मई तक 1.17 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 91,01,968 करोड़ रुपये) था, जो पिछले कुछ दिनों में बढ़कर 1.30 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 10,133,150 करोड़ रुपये) हो गया है।


Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.