7 दिनों में 1 अरब से ज्‍यादा Shiba Inu टोकन बर्न, मीम कॉइन के लीड डेवलपर ने कही यह बात

दूसरी ओर, शीबा इनु के प्रमुख डेवलपर श्योतोशी कुसामा ने कहा है कि बड़े पैमाने पर शीबा इनु बर्न के लिए एक जरूरत ‘सच्चा सामुदायिक प्रयास’ है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 जुलाई 2022 11:43 IST
ख़ास बातें
  • शीबा इनु के लीड डेवलपर ने सामुदायिक प्रयास की बात कही है
  • बड़े पैमाने पर बर्न के लिए सामुदायिक प्रयास को जरूरत बताया गया है
  • SHIB की कीमत बढ़ाने के मकसद से ये बर्न किए जा रहे हैं

शीबा इनु के लीड डेवलपर ने जिस सामुदायिक प्रयास की बात कही है, उस हिसाब से बर्न में तेजी आ सकती है।

शीबा इनु (Shiba Inu) के बर्न में बेतहाशा बढ़ोतरी क्रिप्‍टोकरेंसी (Cryptocurrency) मार्केट में सुर्खियां बनी हुई है। बीते शुक्रवार और शनिवार के बीच कई ट्रांजैक्शन के जरिए 14 करोड़ SHIB टोकन को बर्न करके डेड वॉलेट में भेजा गया था। शीबा इनु टोकन के बर्न पर नजर रखने वाली वेबसाइट Shibburn ने बताया है कि एक क्वाड्रिलियन (1 करोड़ शंख) शीबा इनु टोकन की शुरुआती आपूर्ति में से 410,373,764,750,087 SHIB टोकन पहले ही बर्न किए जा चुके हैं। दूसरी ओर, शीबा इनु के प्रमुख डेवलपर श्योतोशी कुसामा ने कहा है कि बड़े पैमाने पर शीबा इनु बर्न के लिए एक जरूरत ‘सच्चा सामुदायिक प्रयास' है। उनका कहना है कि इस दिशा में प्रोजेक्‍ट कई स्तरों पर काम कर रहा है। उनका कहना है कि इसमें अभी और समय लग सकता है।
शीबबर्न की ओर से बताया गया है कि पिछले 24 घंटों में 7 करोड़ 62 लाख 75 हजार 825 SHIB टोकन जला दिए गए हैं और 16 ट्रांजैक्‍शंस किए गए हैं। इस हिसाब से 1 अरब कॉइंस को जलाने में लगभग दो सप्ताह (14 दिन) लग सकते हैं और 1 ट्रिलियन टोकन को खत्‍म करने में लंबा वक्‍त लग सकता है। 
Advertisement

शीबा इनु के लीड डेवलपर ने जिस सामुदायिक प्रयास की बात कही है, उस हिसाब से बर्न में तेजी आ सकती है। हालांकि पिछले सात दिनों में 1 अरब से ज्‍यादा SHIB टोकन बर्न किए गए हैं और यह रेट लगभग स्थिर है। वर्तमान में, शीबा इनु की कुल आपूर्ति 589,626,233,367,020 है, जिसमें 557 ट्रिलियन SHIB टोकन सर्कुलेटिंग सप्‍लाई में हैं और 6.2 बिलियन डॉलर का मार्केट कैप है।
 

क्‍या होते हैं डेड वॉलेट

डेड वॉलेट ऐसे वॉलेट होते हैं, जो उपयोग में नहीं होते हैं। इनमें मौजूद टोकन को ना तो किसी अन्य वॉलेट में भेजा जा सकता है और ना ही निकाला जा सकता है। इन वॉलेट्स में भेजे जाने के बाद टोकन सर्कुलेशन से बाहर हो जाते हैं और टोकनों की कुल सप्लाई कम हो जाती है। Shiba Inu टीम ने हाल ही में नया बर्निंग पोर्टल लॉन्च किया था, जिसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा टोकन को बर्न कर सर्कुलेशन से बाहर करना था। प्रोजेक्ट टोकन बर्न करने पर रिवॉर्ड भी दे रहा है। निश्चित तौर पर, बड़ी संख्या में टोकन बर्न करवाने का इरादा SHIB की कीमत को लंबे समय के अंतराल में बढ़ाना है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.