LooksRare मार्केटप्लेस पर मात्र 3 दिनों में बिके करीब 3,000 करोड़ रुपये के NFT

नया LooksRare प्लेटफॉर्म NFT सभी खरीदारों और विक्रेताओं को अपने मूल टोकन LOOKS के साथ रिवॉर्ड भी दे रहा है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 13 जनवरी 2022 19:02 IST
ख़ास बातें
  • LooksRare मार्केटप्लेस को 10 जनवरी को किया गया था लॉन्च
  • लॉन्च के बाद 3 दिनों में हुई $394 मिलियन (लगभग 2,912 करोड़ रुपये) की सेल
  • वर्तमान में OpenSea कर रहा है NFT मार्केटप्लेस को लीड

NFT डिज़िटल एसेट होती है, जिसे खरीदा और बेचा जा सकता है

Non-Fungible Tokens (NFTs) क्रिप्टो मार्केट में तेज़ी से अपनी जगह बना रहे हैं। अब, इन डिज़िटल एसेट के लिए एक नया ऑनलाइन मार्केटप्लेस लॉन्च किया गया है, जिसका नाम "LooksRare" है, और Coin Telegraph की रिपोर्ट बताती है कि केवल तीन दिनों के अंदर इस मार्केटप्लेस ने $394 मिलियन (लगभग 2,912 करोड़ रुपये) की सेल्स दर्ज की है। प्लेटफॉर्म को आधिकारिक तौर पर 10 जनवरी को लॉन्च किया गया था। वर्तमान में, OpenSea इस NFT मार्केटप्लेस को लीड कर रहा है। रिपोर्ट्स ने OpenSea की पिछले साल की सेल्स का अंदाज़ा लगाया है, जो लगभग 10 अरब डॉलर (लगभग 739,225 करोड़ रुपये) होने की संभावना है।

लॉन्च के साथ ही LooksRare ने बेसिक सेल्स पर 2% फीस और NFT टुकड़ों की निजी सेल पर कोई फीस नहीं लेने का फैसला किया। दूसरी ओर, रिपोर्ट बताती है कि OpenSea प्रत्येक लेनदेन पर 2.5% फीस लेता है।
Advertisement

LooksRare पर खरीदारों की टॉप पसंद NFT Meebits कलेक्शन है, जो LarvaLabs द्वारा बनाए गए हैं। इसी क्रिएटर ने Cryptopunks और Autoglyphs को भी बनाया है।
 

कुछ लोगों ने यह संदेह भी जताया है कि LooksRare पर Meebits संभावित रूप से वॉश-ट्रेड किया जा सकता है।
Advertisement
 

लुक्सरेयर मार्केटप्लेस ने इथेरियम ब्लॉकचैन पर सभी एनएफटी कलेक्शन को लिस्ट किया है। इसका मतलब है कि आप उन सभी इथेरियम एनएफटी पर ट्रेड सकते हैं, जो OpenSea पर उपलब्ध हैं।
Advertisement

नया प्लेटफॉर्म NFT सभी खरीदारों और विक्रेताओं को अपने मूल टोकन LOOKS के साथ रिवॉर्ड भी दे रहा है।

NFT डिजिटल कलेक्टेबल्स हैं, जैसे कि एनिमेटेड अवतार, डिजीटल पेंटिंग, स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स क्लिप आदि। इन आभासी संपत्तियों का स्वामित्व ब्लॉकचेन नेटवर्क पर बंद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  2. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  3. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  5. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  6. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  7. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  8. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  9. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  10. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.