Cryptocurrency News: दुबई में अगले महीने आयोजित होगा अब तक का सबसे बड़ा क्रिप्टो-इवेंट!

दुबई एक ग्रैंड ईवेंट को होस्ट करेगा, जिसे अब तक का सबसे बड़ा क्रिप्टो-इवेंट बताया जा रहा है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 28 सितंबर 2021 16:21 IST
ख़ास बातें
  • इस इवेंट को सपोर्ट कर रहे हैं 40 से अधिक स्पॉन्सर।
  • CED2021: Crypto Expo Dubai 13 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक होगा।
  • मध्य पूर्व और अफ्रीका के देशों में क्रिप्टोकरेंसी के विकास पर होगी चर्चा।

क्रिप्टोकरेंसी पर केंद्रित यह दुबई में पहला इवेंट होने जा रहा है।

दुबई एक ग्रैंड ईवेंट को होस्ट करेगा, जिसे अब तक का सबसे बड़ा क्रिप्टो-इवेंट बताया जा रहा है। एक प्रेस रिलीज के अनुसार, 3,000 से अधिक डेलीगेट्स की मेजबानी करने के लिए तैयार, CED2021: Crypto Expo Dubai 13 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक होगा। इस आयोजन का उद्देश्य मध्य पूर्व और अफ्रीका के देशों में क्रिप्टोकरेंसी के विकास के बारे में चर्चा करना है। हाल ही में Chainalysys की एक रिसर्च रिपोर्ट से पता चला था कि जुलाई 2020 और जून 2021 के बीच अफ्रीका के क्रिप्टोकरेंसी बाजार में 1,200 प्रतिशत की वृद्धि हुई - जिसने इसे 105.6 बिलियन डॉलर (775 करोड़ रुपये) का बना दिया। मिडल ईस्ट में तुर्की, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात ने अपने क्रिप्टो-स्पेस को भी एक्सपेंड किया।
क्रिप्टोकरेंसी के साथ प्रयोग करने के मामले में दुबई को "प्रगतिशील" कहते हुए, एक्सपो ऑर्गेनाइजिंग कमिटी ने कहा कि यह ईवेंट रीजनल और ग्लोबल दोनों ही स्तरों पर क्रिप्टो स्पेस में वैल्यू एड करेगा।  

ऑफिशल एक्सपो वेबसाइट के अनुसार ZebPay, CoinSwap, PallaPay, और CryptoBiz सहित क्रिप्टो और फिनटेक खिलाड़ी 40 से अधिक स्पॉन्सर बनाते हैं जिन्होंने इस मेगा इवेंट में निवेश किया है। इसके अलावा, क्रिप्टोकरेंसी क्षेत्र में 40 से अधिक इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स को क्रिप्टोकरेंसी और ब्लॉकचेन तकनीक के बारे में चर्चा, सेमिनार और क्यूअस्चेन-ऑन्सर राउंड में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

इवेंट के फोकस प्वॉइंट्स में Defi टेक्नोलॉजी, क्रिप्टोकरेंसी का फ्यूचर, और डिजिटल आर्टवर्क की चर्चा शामिल होगी जिन्हें - नॉन फंजीबल टोकन (बदले न जा सकने वाले टोकन) या एनएफटी (NFT) भी कहा जाता है। इस एक्सपो में भाग लेने वाली लगभग 30 क्रिप्टो कंपनियां आने वाले समय के लिए कुछ घोषणाएं करने के लिए दुबई के कॉनराड होटल में मंच का उपयोग करेंगी। हालांकि दुबई एकमात्र ऐसा देश नहीं है, जो क्रिप्टोकरेंसी को लेकर इस तरह के बड़े पैमाने पर आयोजनों की मेजबानी करने लगा है। मगर इस तरह के इवेंट्स ये जरूर दर्शाते हैं कि क्रिप्टोकरेंसी को दुनिया के देश अब गंभीर रूप से देखने लगे हैं और इसकी रेगुलेशन और ट्रेड डेवलेपमेंट को लेकर नियम-कानून बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.