Justin Bieber ने खरीदा अपना दूसरा BAYC NFT, चुकाई भारी रकम

HighSnobiety की एक रिपोर्ट के अनुसार, OpenSea NFT मार्केटप्लेस पर जस्टिन बीबर की इस खरीद को Bored Ape #3850 के नाम से लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 7 फरवरी 2022 17:25 IST
ख़ास बातें
  • OpenSea पर जस्टिन बीबर की यह खरीद Bored Ape #3850 नाम से लिस्टेड
  • इस एनएफटी के लिए चुकाए ETH 166
  • पिछले हफ्ते Bored Ape #3001 खरीदने के लिए बीबर ने चुकाए 1.3 मिलियन डॉलर

Paris Hilton, Jimmy Fallon और Gwyneth Paltrow जैसी कई हस्तियां BAYC NFTs खरीद चुके हैं

पॉपुलर सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Bieber) ने कथित तौर पर बोर्ड एप यॉट क्लब (Bored Ape Yacht Club), BAYC से $470,000 (लगभग 3.5 करोड़ रुपये) में एक नया NFT खरीदा है। यह 27 वर्षीय पॉपस्टार द्वारा पिछले दो हफ्तों में खरीदा गया दूसरा बोर्ड एप एनएफटी (Bored Ape NFT) है, लेकिन इस सेल पर आधिकारिक पुष्टि का आना बाकी है। BAYC NFT प्रोजेक्ट कार्टूनाइज्ड एप (बंदर) के 10,000 एल्गोरिदमिक रूप से जनरेट तस्वीरों का एक कलेक्शन है।

HighSnobiety की एक रिपोर्ट के अनुसार, OpenSea NFT मार्केटप्लेस पर जस्टिन बीबर की इस खरीद को Bored Ape #3850 के नाम से लिस्ट किया गया है।
Advertisement

इस आर्टपीस का बैकग्राउंड बैंगनी रंग का है, जिसमें एक बंदर ने नीला बंडाना पहना हुआ। साथ ही इसने नीले रंग की एक शर्ट पहनी हुई है, जिसके ऊपर हरे रंग की जैकेट है। इस बंदर के बर्फीले और चमकदार दांत इस NFT आर्टपीस को खास बनाते हैं।

कई ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके जस्टिन बीबर ने कथित तौर पर इस एनएफटी के लिए ETH 166 का पेमेंट किया है। पिछले दो हफ्तों में, बीबर ने बोर्ड एप एनएफटी पर लगभग 2 मिलियन डॉलर (लगभग 15 करोड़ रुपये) खर्च किए हैं।
Advertisement

पिछले हफ्ते, Bored Ape #3001 को खरीदने के लिए बीबर ने $1.3 मिलियन (लगभग 10 करोड़ रुपये) खर्च किए थे, जिसके बाद वह मीम्स का हिस्सा बन गए। इस NFT के लिए असल में ETH 500 पेमेंट के तौर पर दिए गए हैं। इस आर्टपीस में पिंक साधारण काले रंग की टी-शर्ट में "नए पंक ब्लू" बैकग्राउंड के आगे एक सिंपल ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहना हुआ बंदर दिखाया गया है।
Advertisement
 

Bitcoin.com की रिपोर्ट के अनुसार, इस आर्टपीस की मूल कीमत सेल के समय लगभग $270,908 (लगभग 2 करोड़ रुपये) थी, लेकिन बीबर ने इसे 300 प्रतिशत ज्यादा कीमत पर खरीदा था।

Bored Ape NFT पर आपार पैसा लगाने वाले सिंगर में केवल Justin Bieber ही नहीं आते। पेरिस हिल्टन (Paris Hilton), जिमी फॉलन (Jimmy Fallon) और ग्वेनेथ पाल्ट्रो (Gwyneth Paltrow) जैसी कई हस्तियां BAYC NFTs खरीद चुके हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  2. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  5. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  6. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  7. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  8. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  9. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.